कलेक्टर ने मक्सी झोंकर मे लाडली बहना , शिविरों का निरीक्षण

शाजापुर, 25 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना-2023 से महिलाओं को लाभांवित करने के उद्देश्य से जिले भर में आज से 30 अप्रैल तक ग्रामवार तथा शहरी क्षेत्र में वार्डवार शिविर लगाए जा रहे है। कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज नगर परिषद मक्सी तथा ग्राम पंचायत झोकर में लगाए गए शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, नायब तहसीलदार श्री बृजेश मालवीय, झोकर में महिला एवं बाल विकास प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान भी उपस्थित थी।

दोनों स्थानों पर शिविर का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि आवेदन फार्म भरवाने के लिए केवल 15 से 20 महिलाए ही बुलाए। सर्वर डाउन होने या एप्प सही नही चलने पर आफलाईन फार्म प्राप्त करले तथा सर्वर चालू होने पर ही महिलाओं को बुलाए।

समग्र आईडी को आधार से लिंक करने के लिए राशि लेने वालों के विरूद्व कार्यवाही करें

ग्राम झोकर में महिलाओं ने कलेक्टर श्री जैन को अवगत कराया कि स्थानीय कामन सर्विस सेन्टर वाले ने उनसे समग्र डाटा आधार से लिंक करवाने के लिए उनसे राशि ली है तथा लाड़ली बहना योजना के आवेदन फार्म भी राशि लेकर दिए है। कलेक्टर ने नायब तहसीलदार श्री मालवीय को तत्काल कामन सर्विस सेन्टर वाले के विरूद्ध कार्यवाही कर एफआईआर दर्ज करवाए।

कलेक्टर ने इस मौके पर उपस्थित महिलाओं से कहा कि आवेदन फार्म भरवाने के लिए एक साथ आने की आवश्यकता नहीं है, फार्म भरवाने का काम 30 अप्रैल तक चलेगा। कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि आवेदन फार्म भरवाने तथा समग्र आईडी को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया पूर्णत: नि:शुल्क है, अर्थात किसी को भी प्रक्रिया पूरी करने के लिए राशि देने की आवश्यकता नहीं है। कामन सर्विस सेन्टर वालों को समग्र ईकेवायसी करने के लिए 15 रूपए प्रति महिला की दर से दिया जा रहा है। कलेक्टर ने सभी महिलाओं से कहा कि वे आवेदन फार्म भरवाने के लिए शिविर में केवल समग्र आईडी, आधार कार्ड एवं मोबाईल लेकर आए। आवेदन फार्म शिविर स्थल पर नि:शुल्क मिलेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वाराणसी: गंगा के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी करने वाले 14 युवक गिरफ्तार; विपक्ष ने सरकार को घेरा— “क्या इफ्तार करना गुनाह है?”     |     Gorakhpur Crime: पूर्व पार्षद की हत्या का राज खुला, भतीजे की दुश्मनी ने ली चाचा की जान; पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, जानें पूरी कहानी     |     गिरनार अंबाजी मंदिर में ‘अधर्म’! नॉन-वेज पार्टी करने वाले 11 पुजारियों पर गिरी गाज; DM के एक आदेश से पूरे जूनागढ़ में हड़कंप     |     बदायूं में ‘खूनी’ शराब का तांडव! केमिकल मिली शराब पीने से 2 की मौत, 3 की हालत नाजुक; गांव में मचा कोहराम     |     UP Crime: मंगेतर के शक ने उजाड़ी मांग, भाई के साथ देख युवती पर कसा तंज; सदमे में लड़की ने की आत्महत्या     |     Lucknow Crime: प्रेम विवाह की मिली खौफनाक सजा, लखनऊ में दामाद की बेरहमी से हत्या; आरोपी ससुर गिरफ्तार, इलाके में सनसनी     |     US-Iran War Update: अमेरिका ने ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए बंकर बस्टर बम, होर्मूज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव; ग्लोबल मार्केट में हड़कंप     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर के तीन मंजिला घर में भीषण आग से भारी तबाही, 7 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन और हादसे की पूरी जानकारी     |     UAE में ईद पर ‘ड्रोन’ का साया! दुबई समेत पूरे यूएई में खुले में नमाज पर रोक; अब सिर्फ मस्जिदों के अंदर होगी इबादत, सुरक्षा सख्त     |     दिल्ली के पालम में ‘मौत का तांडव’! 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 3 बच्चों समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत; मची चीख-पुकार     |