मक्सी में कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का निरिक्षण

शाजापुर, 25 मार्च 2023/ कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज मक्सी औद्योगिक क्षेत्र स्थित केन्द्रीय वेयर हाउस में बने तीन उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर समर्थन मूल्य पर किए जा रहे उपार्जन कार्य को देखा। इस दौरान कलेक्टर ने किसानों के लिए की गई छाया-पानी आदि की व्यवस्थाओं को भी देखा। कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि किसानों को उपार्जन के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जैन ने हम्मालों को श्रम योगी मानधन योजना की जानकारी देते हुए योजना से जुड़ने के लिए कहा। हम्मालों ने खुशी-खुशी कहा कि वे श्रम योगी मानधन योजना से जुड़ेगे। कलेक्टर ने नायब तहसीलदार श्री ब्रजेश मालवीय को सभी हम्मालों को एकत्रित करवाकर जिला श्रम अधिकारी को बुलवाकर प्रकरण बनवाने के निर्देश दिए।

इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्रनाथ पाण्डेय, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एचआर सुमन, केन्द्रीय वेयर हाउस मेनेजर श्री सुनील चौधरी, राज्य वेयर हाउस मेनेजर श्री सुमित शर्मा, जेएसओ श्री देवेन्द्र शर्मा भी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वाराणसी: गंगा के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी करने वाले 14 युवक गिरफ्तार; विपक्ष ने सरकार को घेरा— “क्या इफ्तार करना गुनाह है?”     |     Gorakhpur Crime: पूर्व पार्षद की हत्या का राज खुला, भतीजे की दुश्मनी ने ली चाचा की जान; पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, जानें पूरी कहानी     |     गिरनार अंबाजी मंदिर में ‘अधर्म’! नॉन-वेज पार्टी करने वाले 11 पुजारियों पर गिरी गाज; DM के एक आदेश से पूरे जूनागढ़ में हड़कंप     |     बदायूं में ‘खूनी’ शराब का तांडव! केमिकल मिली शराब पीने से 2 की मौत, 3 की हालत नाजुक; गांव में मचा कोहराम     |     UP Crime: मंगेतर के शक ने उजाड़ी मांग, भाई के साथ देख युवती पर कसा तंज; सदमे में लड़की ने की आत्महत्या     |     Lucknow Crime: प्रेम विवाह की मिली खौफनाक सजा, लखनऊ में दामाद की बेरहमी से हत्या; आरोपी ससुर गिरफ्तार, इलाके में सनसनी     |     US-Iran War Update: अमेरिका ने ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए बंकर बस्टर बम, होर्मूज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव; ग्लोबल मार्केट में हड़कंप     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर के तीन मंजिला घर में भीषण आग से भारी तबाही, 7 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन और हादसे की पूरी जानकारी     |     UAE में ईद पर ‘ड्रोन’ का साया! दुबई समेत पूरे यूएई में खुले में नमाज पर रोक; अब सिर्फ मस्जिदों के अंदर होगी इबादत, सुरक्षा सख्त     |     दिल्ली के पालम में ‘मौत का तांडव’! 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 3 बच्चों समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत; मची चीख-पुकार     |