शाजापुर, 25 मार्च 2023/ लाड़ली बहना योजना-2023 का पात्र महिलाओं को लाभ प्रदान करने के लिए उनके समग्र डाटा की ई-केवायसी किये जाने का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। शासन द्वारा समग्र केवायसी कार्य एमपी ऑनलाइन कियोस्क, सीएससी केन्द्रों के माध्यम से निःशुल्क किये जाने के निर्देश है।
इस संबंध में कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि अपने क्षेत्रान्तर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों के समस्त कियोस्क संचालको, सीएससी केन्द्रों को इस संबंध में निर्देश जारी करें। साथ ही एमपी ऑनलाइन कियोस्क तथा सीएससी केन्द्रों द्वारा यदि लाड़ली बहना योजना अंतर्गत समग्र डाटा ई-केवायसी के कार्य के लिए राशि ली जाती है तो संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही एवं एफआईआर दर्ज करवाए।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :