मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शाजापुर जिले के रक्तदाताओं का किया अभिनंदन,ट्वीट कर दी बधाई,

शाजापुर 23 मार्च 2023/ अमर शहीद भगतसिंह, सुखदेव एवं राजगरू के बलिदान दिवस 23 मार्च के उपलक्ष्य में 21 मार्च को शाजापुर जिले में रक्तदान शिविरों में कुल 3508 यूनिट रक्त संग्रहित होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह ने जिले के रक्तदाताओं का अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि रक्तदान ही महादान है। शाजापुर जिले ने 21 मार्च को 3508 यूनिट रक्त संग्रहित कर एक दिन में सर्वाधिक रक्त संग्रहण का रिकार्ड बनाया है। इस जीवनदायी और मानवीय पहल के लिए मैं जिले के समस्त रक्तदाताओं का अभिनंदन करता हूं। नि:संदेह यह सेवा और कर्तव्यनिष्ठा का श्रेष्ठ उदाहरण है।

उल्लेखनीय है कि अमर शहीद भगतसिंह, सुखदेव एवं राजगरू के बलिदान दिवस 23 मार्च के उपलक्ष्य में जिले में कलेक्टर शाजापुर कलेक्टर श्री दिनेश जैन के मार्गदर्शन एवं अथक प्रयासों से जिले में 22 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित हुए थे। शिविर में सामाजिक, धार्मिक एवं शासकीय सेवकों के संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों, आमजनों, शासकीय सेवकों सहित कई दम्पत्तियों ने अमर शहीदों की स्मृति में स्वप्रेरणा एवं उत्साह के साथ रक्तदान कर लोगों के जीवन बचाने के लिए रक्तदान कर अपना योगदान दिया था।


रक्तदान में शाजापुर ने अपने ही रिकार्ड को पीछे छोड़ा

21 मार्च को शाजापुर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया था, जिसमें कुल 3508 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ, जो एक दिन में सर्वाधिक रक्त संग्रहण का रिकार्ड है। शाजापुर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर कुल 22 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित हुए थे, जिनमें लोगों ने रक्तदान किया।

उल्लेखनीय है कि शाजापुर जिले में विगत 3 वर्ष से शहीद दिवस 23 मार्च के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित हो रहे हैं, जिसमें वर्ष 2021 में जिले में 14 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए थे, जिनमें कुल 1238 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ था। वर्ष 2021 में एक दिन में रक्त संग्रहण के मामले में शाजापुर जिला प्रदेश में प्रथम तथा देश में चौथे नम्बर पर आया था। वर्ष 2022 में 22 स्थानों पर शिविर आयोजित किए गए थे, जिसमें 2887 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ जो कि एक रिकार्ड है। यह वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में भी दर्ज हुआ है। इस वर्ष 2023 में शाजापुर ने अपने ही पिछले वर्ष के रिकार्ड 2887 यूनिट रक्त संग्रहण को पीछे छोड़ते हुए, कुल 3508 यूनिट रक्त संग्रहण का नया रिकार्ड बनाया है। रक्त संग्रहण में प्रेस क्लब शाजापुर, सामाजिक संगठनों, शासकीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों के संगठनों, विद्यार्थियों, जन अभियान परिषद, एनसीसी एवं एनएसएस के विद्यार्थियों के साथ-साथ आमजनता ने उत्साह के साथ रक्तदान कर अपना योगदान दिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |