पत्नी को जलाकर हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास शाजापुर जिले का मामला

शाजापुर। न्यायालय श्रीमान चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश महोदय शुजालपुर द्वारा आरोपी संतोष पिता गेंदालाल चमार उम्र 37 वर्ष निवासी खडी डोडिया हाल मुकाम भीमपुरा थाना अकोदिया को धारा 302 भादवि में दोषी पाते हुये आजीवन कारावास एवं 2000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
सहा. जिला मीडिया प्रभारी श्री संजय मोरे अति. डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार दिनांक 20/05/2022 को सुबह 10 बजे आरोपी संतोष ने उसकी पत्नी को बोला की वह भीमपुरा में एक लाख रूपये में एक मकान खरीद रहा है।तब उसकी पत्नी ने उससे कहा की उसकी लडकी बडी हो गई है ,लडकी की शादी के लिये रूपये बचा लो, मकान मत लो। तब इसी बात पर उसके पति संतोष ने उसके साथ लडाई झगडा किया और कहा कि हर काम में बहुत टांग अडाती है आज तुझे जान से खत्म कर देता हॅू । ऐसा कहकर आरोपी संतोष ने कमरे में रखी मिट्टी के तेल की कुप्पी उठाकर उसके ऊपर मिट्टी का तेल डाल दिया। जब वह भागने लगी तो आरोपी ने उसको पकड कर माचिस से आग लगा दी, जिससे उसके कपडो में आग लग गई। जिससे वह जल गई। फिर उसका भाई आया उसने 100 नम्बर पर फोन लगाया। फिर 100 नम्बर गांडी से उसको ईलाज के लिये शासकीय अस्पताल शुजालपुर लेकर आये। सिविल अस्पताल शुजालपुर सिटी में पुलिस द्वारा देहाती नालसी लेखबद्व की गई। पीडिता की ईलाज दौराने मृत्यु हो गई। अकोदिया पुलिस द्वारा विवेचना पूर्ण कर आरोपी संतोष के विरूद्व सक्षम न्यायालय में चालान प्रस्तुात किया गया ।
अभिलेख पर आई साक्ष्य एवं अभियोजन के तर्को से सहमत होकर न्यायालय द्वारा आरोपी को दोषसिद्व किया गया ।
उक्त प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी संजय मोरे अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी शुजालपुर द्वारा माननीय उपसंचालक ‘’अभियोजन’’ महोदय शाजापुर सुश्री प्रेमलता सोलंकी जी के मार्गदर्शन में की गई ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |