पैसे लेकर फर्जी जमानत देने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खरगोन कोतवाली पुलिस ने पैसे लेकर एक फर्जी जमानत देने वाले बुजुर्ग किसान को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिना जान पहचान के और ऋण पुस्तिका का पुराना ब्यौरा हटाकर फर्जी रूप से ट्रक एक्सीडेंट के एक प्रकरण में जम्मू कश्मीर निवासी आरोपी ट्रक चालक की जमानत दे रहा था। उमरखली गांव का रहने वाले 65 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग राधेश्याम को मंहगा पढ गया। जमानतदार के इस कृत्य को लेकर अब सलाखो के पिछे पहुंच गया। किसान ने कभी नही सोचा था की जेल की हवा खानी पढेगी। दरअसल ग्राम उमरखली हाल मुकाम इंदिरा नगर खरगोन के निवासी 65 वर्षीय आरोपी राधेश्याम पिता मांग्या द्वारा जम्मू कश्मीर के सोपेन निवासी आरोपी ट्रक चालक जाहिद पिता रसीद की बिना जान पहचान के सीजेएम कोर्ट में जमानत दी जा रही थी। इस दौरान आरोपी द्वारा इसके पूर्व भी तीन बार अलग अलग लोगो की जमानत दी थी। जिसके बाद आरोपी द्वारा ऋण पुस्तिका में जमानत का दर्ज ब्यौरा हटाकर फर्जी रूप से जम्मू कश्मीर के आरोपी को जमानत दी जा रही थी। न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए आरोपी पर कार्यवाही के लिए कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया था। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर खरगोन कोर्ट में किया पेश। जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज भेज दिया है।
मामले को लेकर खरगोन कोतवाली टीआई बीएल मंडलोई का कहना है कि एक एक्सीडेंट के प्रकरण में राधेश्याम नाम के एक द्वारा जमानत दी जा रही थी। आरोपी द्वारा पूर्व में दी गई जमानत का ऋण पुस्तिका से ब्यौरा हटाकर जम्मू कश्मीर के अपरिचित आरोपी ट्रक चालक की फर्जी रूप से जमानत दी जा रही थी। जिसके बाद न्यायालय के पत्र के बाद आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया था। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से कोर्ट द्वारा उसे जेल भेज दिया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |