पशुधन हेतु उपलब्धता बनाए रखने के लिए भूसे के निर्यात पर प्रतिबंध

शाजापुर
—
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दिनेश जैन ने जिले में पशुधन के लिए भूसा एवं चारे की उपलब्धता बनाए रखने की दृष्टि से मध्यप्रदेश राज्य के जिलों को छोड़कर अन्य राज्यों में निर्यात पर भारतीय दण्डा प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत प्रतिबंध लगाया है। उल्लेखनीय है कि अन्य राज्यों के जिलों एवं उद्योगों के बायलरों एवं ईट-भटटों में पशु चारे भूसे का ईंधन के रूप में उपयोग हो रहा है। शाजापुर जिला सीमावर्ती अन्य राज्य के जिलो से नजदीक होने के कारण जिले की सीमा से बाहर अन्य राज्यों में निर्यात पर प्रतिबंध लगाया गया है।

आदेश के अनुसार जिले में किसी भी व्यक्ति या संस्थान द्वारा पशु चारा (आहार) घास, भूसा, कडवी (ज्वार, मक्का के डंठल) आदि शाजापुर जिले से बाहर निर्यात करना प्रतिबंधित रहेगा। उद्योगों, फेक्ट्रीयों के बायलरों, ईट-भटटों आदि में पशु चारा, भूसे का ईंधन के रूप में उपयोग करना प्रतिबंधित रहेगा। भूसा तथा चारे का युक्ति संगत मूल्य से अधिक मूल्य पर किसी भी व्यक्ति द्वारा क्रय-विक्रय करना एवं चारा, भूसा का कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने के लिए अनावश्यक रूप से संग्रहण करना प्रतिबंधित रहेगा। ईधन उपयोगी भूसे का स्टाक के लिए लायसेंसधारी उद्योग ही स्टाक कर सकेगा, इसकी सुरक्षा की समस्त जवाबदारी संबंधित लायसेंसधारी की रहेगी एवं प्रतिबंधित अवधि में जिले के बाहर लेकर जाना प्रतिबंधित रहेगा।

आदेश सर्व-साधारण आम जनता को संबोधित है, और चूंकि इसकी तामिली प्रत्येक व्यक्ति पर सम्यकरूपेण करना तथा उसकी सुनवाई संभव नहीं है। इसलिये दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत आदेश एक पक्षीय रूप से पारित किया गया है। प्रतिबंधात्मक आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होकर अगले दो माह तक प्रभावशील रहेगा।
#JansamparkMP #jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |