मां का प्यार बना बेटे का दुश्मन, छोटे बेटे ने बड़े बेटे को पीट-पीटकर की हत्या….. पुलिस ने बेटे बहु और साले को किया गिरफ्तार

Katni News : मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक भाई ने दूसरे भाई को फावड़ा के बेंत से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पत्नी अन्नू कोल की शिकायत पर बरही पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी छोटे भाई, उसकी पत्नी सहित साले को गिरफ्तार कर थाने ले गई जहां से आरोपियों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जाना है। आपको बता दे पूरा मामला बरही थाना क्षेत्र के छिंदिया टोला के वार्ड क्रमांक 12 का बताया गया जहां मृतक शीतल कोल को भूख लगने पर उसकी मां द्वारा खाना दिया गया…..। मां का प्रेम बेटे-बहु को ज्यादा मिलता देख छोटा भाई और उसकी पत्नी बड़े भाई शीतल से रंजिश रखते थे। पहले तो छोटे बेटे भोला ने मां को खाना देने से माना किया लेकिन बात न मानने से अक्रोशित भोला अपनी पत्नी रोशनी कोल और साला करण के साथ मिलकर पास रखी फावड़े की बेंत और लाठियो से बेदम पिटाई करने लगे जिससे बड़े भाई शीतल कोल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी अन्नू कोल की सूचना पर पहुंची बरही पुलिस ने आरोपी छोटे भाई और बहु को गिरफ्तार कर थाने ले गई वही घर में मिले शव का पंचनामा बनाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ड्म के लिए बरही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के विरुद्ध 302, 174 के तहत मामला दर्जकर करते हुए सभी की गिरफ्तारी कर ली गई है जिन्हे आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |