थाना इंगोरिया
24 घंटे के भीतर चोरी गए माल व 2 आरोपी किए गिरफ्तार, 01 लाख 25 हजार का माल बरामद
उज्जैन-
पुलिस अधीक्षक *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक *श्री आकाश भूरिया* अनुविभागीय अधिकारी *श्री रविंद्र बोयट* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इंगोरिया *श्री पृथ्वी सिंह खलाटे* के नेतृत्व में उज्जैन जिले में चोरी एंव नकबजनी तथा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु पिछले कुछ समय से निरन्तर धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में
♻️ *घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 14.03.2022 को फरियादी ने थाना इंगोरिया आकर रिपोर्ट किया कि, दिनांक 08/03/22 को सुबह फरियादी अपने खेत पर बने गोदाम पर गया, तो देखा कि गोडाउन का ताला टूटा हुआ था और गोदाम में भरे सोयाबीन बाहर बिखरे हुए थे, अंदर जाकर देखते पाया गया कि कुछ अज्ञात व्यक्ति खेत पर बने मकान का ताला तोड़कर सोयाबीन चुरा कर ले गए हैं, फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना इंगोरिया पर अपराध क्रमांक 120/22 धारा 457,380 भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
♻️ *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*
वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई तभी दिनांक 15/03/22 को मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 नकबजनो को ग्राम खरसौद खुर्द से घेराबन्दी कर पकडा एंव पूछताछ करते उनके द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया। आरोपीगण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीबन 10 क्वटिल सोयाबीन कीमती लगभग ₹1,00,000 रू.तथा एक मोटर सायकल कीमती लगभग 25,000 रू. को बरामद किया गया है।
♻️ *आरोपियों से बरामद माल*
▪️10 क्विंटल सोयाबीन कीमती लगभग ₹100000 रू. ।
▪️ एक मोटरसाइकिल कीमती लगभग 25,000/ रू.
*कुल ₹1,25,000/ रू. का माल बरामद किया गया*।
♻️ *सराहनीय भूमिका*
थाना प्रभारी निरी. पृथ्वी सिंह खलाटे,सउनि दिनेश निनामा, प्र आर. राहुल सिंह, प्र. आर.महेन्द्र मिश्रा, आर. स्वरुप हिरवे, आर. बृजेश विमल, सैनिक तुलसीदास बैरागी एवं उपस्थित समस्त पुलिस बल की विशेष भूमिका रही है।
