मुख्यमंत्री श्री चौहान ने छिंदवाड़ा में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम के सभा स्थल का निरीक्षण किया

भोपाल : शनिवार, मार्च 18, 2023, 19:51 IST
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के आगामी 25 मार्च को प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज छिंदवाड़ा पहुँचे। उन्होंने सभा स्थल पुलिस ग्राउंड का निरीक्षण किया। साथ ही विशिष्ट अतिथियों और आम जनता के आवागमन, पार्किंग, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं संबंधी जानकारी प्राप्त की। किसान-कल्याण एवं कृषि विकास और जिले के प्रभारी मंत्री श्री कमल पटेल साथ में थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिये कि सभा स्थल पर सुरक्षा और आवागमन की ऐसी व्यवस्था बनाये जिससे आसानी से लोग सभा स्थल तक पहुँच सकें। पार्किंग की व्यवस्था ऐसे स्थानों पर की जाये जहाँ से आम जनता को आने और जाने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने सभा स्थल पर की जाने वाली व्यवस्थाओं तथा पुलिस अधीक्षक श्री विनायक वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी।

अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने होटल एकॉर्ड में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम के लिये जारी तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री की गरिमा के अनुरूप कार्यक्रम हो। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ अन्य व्यवस्थाएँ भी सुव्यवस्थित रहें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी तादाद में आमजन भी आयेंगे, इसलिये आवागमन को सुविधाजनक बनाने ट्रॉफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए। जिला प्रशासन द्वारा प्रेजेंटेशन से कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई, जिसमें हर्रई विकासखंड के ग्राम आँचलकुंड स्थित मंदिर, हवाई पट्टी, विश्राम गृह, मंदिर मार्ग तथा पुलिस ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग आदि के साथ पल-प्रतिपल के कार्यक्रम की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिये कि गरिमामयी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये प्रभारी मंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में ई-केवायसी के लिये यदि कोई पैसा लेते हैं तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। शासन की ओर से ई-केवायसी के लिये 15 रूपये प्रति प्रकरण दिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में हितग्राही को दी जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता की शिकायत मिलने पर यह निर्णय लिया गया है कि योजना में अब कन्या हितग्राही को 50 हजार रूपये का चेक दिया जायेगा। किसान-कल्याण एवं कृषि विकास और जिले के प्रभारी मंत्री श्री कमल पटेल, राज्य सभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार, जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य श्री विवेक साहू सहित अधिकारी मौजूद रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |