महू की घटना की होगी मजिस्ट्रियल जाँच – मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रभावित परिवार को 10 लाख रूपये की सहायता

भोपाल,
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर जिले के महू में हुई घटना की मजिस्ट्रियल जाँच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को 10 लाख रूपए और बड़े बेटे को नगर परिषद में शासकीय नौकरी दी जाएगी। परिवार के तीन बच्चों की समुचित शिक्षा के लिए जनजातीय छात्रावासों में संपूर्ण व्यवस्था की जाएगी। पीड़ित परिवार के पास प्रधानमंत्री आवास योजना में पहले से ही आवास है, उसे रेनोवेट कराने की व्यवस्था भी की जाएगी। मृतक के दाह संस्कार के लिए भी जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर जारी संदेश से दी।

इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देश पर मृतक श्री भेरूलाल के परिजन को 10 लाख रूपये की सहायता राशि का चेक प्रभावित परिवार के गाँव पहुँच कर परिजन को प्रदान कर दिया गया है। कलेक्टर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी रात में ही घटना स्थल पर पहुँच गये थे। पुलिस थाना में पथराव और गोली चालन से श्री भेरूलाल की मृत्यु की घटना की मजिस्ट्रियल जाँच अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री अजय देव शर्मा को को सौंपी गई है। साथ ही 5 थाना क्षेत्रों में धारा 144 प्रभावशील करते हुए रैली, धरना, प्रदर्शन आदि पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त रूप से दंडाधिकारी तैनात किये गये हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |