बड़ी कार्यवाही..बोरवेल खुला छोड़ने वाले -किसान पर गैर इरादतन हत्या मामला दर्ज

विदिशा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी उमाशंकर भार्गव द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में त्वरित कार्यवाही संपादित करते हुए लटेरी एसडीएम के द्वारा दो आरोपियों को जेल भेजने की कार्यवाही की गई है। थाना आनंदपुर के ग्राम खेरखेड़ी शहीद नगर पठार पर घटना स्थल भूमि कब्जेदार रमको बाई अहिरवार पत्नी राधेलाल निवासी आनंदपुर एवं नीरज अहिरवार पिता राधेलाल अहिरवार निवासी आनंदपुर द्वारा लापरवाही एवं उपेक्षा पूर्ण तरीके से बोरवेल के गड्ढे को खुला छोड़ा गया था। उक्त खेत को कोली पर कोलीदार रामस्वरूप शर्मा पिता बाबूलाल निवासी आनंदपुर को दिया गया था। जिसे रामस्वरूप शर्मा द्वारा पुनः कोलिदार रघुवीर अहिरवार पिता बल्ला अहिरवार निवासी आनंदपुर को खेत बटिया से दिया गया था। जो उक्त दोनों बटियादारो द्वारा भी खुले बोरबेल के गड्ढे के प्रति उपेक्षा पूर्ण लापरवाही बरती गई… जिससे बालक लोकेश अहिरवार पुत्र दिनेश अहिरवार निवासी खेरखेडी पठार आनंदपुर गड्ढे में गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई ।

आरोपीगण के विरुद्ध अपराध धारा 304ए 34 आईपीसी का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
आरोपी नीरज अहिरवार एवं आरोपी रघुवीर अहिरवार को 15 मार्च 2023 को सीआरपीसी की धारा 151 के अंतर्गत एसडीएम लटेरी के समक्ष पेश किया गया था। न्यायालय द्वारा उक्त दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |