हत्या के आरोपीगण को आजीवन कारावास की सजा,

शाजापुर।
दिनांक 11.03.2018 से 12.03.2018 के बीच आरोपीगण शिवनारायण उर्फ विक्रम पिता राधेश्याम निवासी भडभुन्जी जितेन्द्र पिता राजाराम निवासी पवासा उज्जैन ने मिलकर रामनारायण पिता मांगीलाल निवासी चौमा की हत्या कारित की थी। उक्त प्रकरण में दोनों आरोपीगण को सत्र न्यायाधीश महोदय शाजापुर द्वारा दोषी पाते हुये आजीवन कारावास व पाँच- पाँच हजार रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया। –

लोक अभियोजक श्री एम० एल० शर्मा एवं अतिरिक्त लोक अभियोजक श्री निर्मलसिह चौहान (गुर्जर) ने बताया कि अभियोजन घटना अनुसार सूचनाकर्ता देवकरण द्वारा थाना मोहन बडोदिया में सुचना दी थी कि उसका भाई रामनारायण अपने सुसराल ग्राम गोविंदा में नुक्ते घाटे में गया था जो वापस नहीं लौटा तो ग्राम गोविंदा जाकर उसकी तलाश की गई तो कुवे में रामनारायण का जुता तैरता हुआ मिला जिस के बाद गांव से बिलाई मगाकर कुवे में पानी में डाली तो मृतक रामनारायण की लाश पानी में उफर आई जिसके पश्चात् थाना मोहन बडोदिया में मर्ग कायम कर जॉच में लिया गया। जाँच के दौरान आरोपी शिवनारायण उर्फ विक्रम मालवीय तथा जितेन्द्र मालवीय द्वारा पैसो के लेनदेन की बात को लेकर शिवनारायण के साथ मारपीट की और उसे कुवे में फेक दिया।

विवेचना के दौरान सम्पूर्ण कार्यवाही के पश्चात आरोपीगण को गिरफतार कर कार्यवाही पूर्ण होने के पश्चात् चालान न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ पर आरोपीगण के विरूद्ध विचारण के दौरान आई साक्ष्य तथा कथनो के आधार पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगण को धारा 302, 201 में दौषी पाते हुये धारा 302 मे आजीवन कारावास तथा पाँच हजार रूपये का अर्थदण्ड तथा धारा 201 भादवि में दो वर्ष सश्रम कारावास तथा एक हजार रूपये के अर्थदण्ड से दडिंत किया । प्रकरण में शासन की और से पैरवी लोक अभियोजक श्री एम0एल0 शर्मा एवं निर्मलसिह चौहान ( गुर्जर) अतिरिक्त लोक अभियोजक के द्वारा की गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |