देवास जिले में खाद्य एवं औषधि विभाग ने मिलावट_से_मुक्ति_अभियान’’ के तहत देवास और सतवास में कार्यवाही

Dewas
——–
दूध, पनीर, मिल्क केक, चॉकलेट एवं बर्फी नमूने लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे
———-
जिले में खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा ‘’मिलावट से मुक्ति अभियान’’ आम जनता को मिलावट रहित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्‍ध कराने के लिए चलाया जा रहा है। अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन देवास श्रीमती निर्मला सोमकुंवर ने बताया कि अभियान में फर्म मां चामुण्डा मिल्क एण्ड प्रोडक्ट्स इण्डस्ट्रीयल एरिया देवास से दूध, मिल्क केक चॉकलेट एवं बर्फी के नमूनें तथा फर्म श्री पूजा मिल्क एण्ड मिल्क प्रोडक्ट्स इण्डस्ट्रीयल एरिया देवास से दूध का नमूना लिया गया, फर्म कमल डेयरी एण्ड क्रीमरी सैफी मार्ग देवास से दूध एवं पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गयें।

अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन देवास श्रीमती सोमकुंवर ने बताया कि संस्कार डेयरी मेन रोड़ सतवास से दूध, पटेल डेरी बस स्टेंड सतवास से दूध एवं श्री लक्ष्मीनारायण डेरी बस स्टेंड सतवास से दूध का नमूना, इंदौर दुग्ध संघ सहकारी संस्था से दूध का नमूना लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गयें। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद कार्यवाही की जायेगी। जिले में मिठाई एवं दूध से शुद्ध एवं ताजे खाद्य पदार्थ निर्माण कर विक्रय करें। मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत जिले मे कार्यवाही सतत् जारी रहेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |