ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेयजल समस्या निवारण के लिए कार्य योजना बनाए- कलेक्टर श्री जैन समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये

शाजापुर, 13 मार्च 2023/ आने वाले समय में ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेयजल की समस्या के निवारण के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कार्य योजना बनाए। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टेगोर, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह (वर्चुअल रूप से) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि आने वाली ग्रीष्म ऋतु में जिन-जिन क्षेत्रों में पेयजल समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना है, वहां के लिए कार्ययोजना बनाएं। ग्रामीण क्षेत्रों के हैण्डपंप दुरूस्ती के लिए कन्ट्रोल रूम बनाकर हैण्डपंप मैकेनिकों को पाबंद करें। जहां-जहां शासकीय स्त्रोतों में पेयजल समाप्त हो गया हो, वहां के निजी क्षेत्रों के नलकूपों को अधिग्रहण करें। इस अवसर पर कलेक्टर ने विकास यात्रा के दौरान प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण का डाटा तैयार कर रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा ‍िक सभी विभाग 31 मार्च के पूर्व विभागीय लक्ष्यों की शतप्रतिशत प्राप्ति करें। प्रधानमंत्री सड़क योजना से संबंधित अधिकारी को कलेक्टर ने निर्देश दिये कि 5 साल की गारंटी वाली सड़कों पर संबंधित एजेंसियों से मरम्मत का कार्य कराएं। साथ ही निपानिया करजु के पुल निर्माण में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के विरूद्ध कार्रवाई करें। आने वाले खरीफ मौसम के लिए अभी से उर्वरक का भण्डारण कराएं। साथ ही बड़े किसानों को खाद प्रदान करने के लिए प्रेरित करें। जिले की सातों मण्डियों से खाद वितरण के लिए ठोस कार्ययोजना बनाएं। सभी नगरीय निकाय सही तरीके से कचरा प्रबंधन करें। प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत जिन किसानों का अभी तक बैंक खाता आधार से लिंक नहीं हुआ है, इसके कारणों का पता लगाएं और किसानों को ढूंढकर उनकी ई-केवायसी कराएं। सांसद आदर्श ग्राम योजना के लिए सभी विभाग विभागीय योजना बनाएं। उल्लेखनीय है कि ग्राम सुन्दरसी को सांसद ग्राम आदर्श योजना के तहत लिया गया है। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि 14 मार्च से लगने वाले दिव्यांग परीक्षण शिविर में दिव्यांगजनों को किसी तरह की दिक्कत न आए, इसके लिए व्यापक इंतजाम रखें। साथ ही नए दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने के संबंध में कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देश दिये। इस मौके पर कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर उपार्जन की तैयारियों की भी समीक्षा की।

शहीद दिवस के उपलक्ष्य में 21 मार्च को आयोजित होने वाले महा रक्तदान शिविरों के संबंध में कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रक्तदान के लिए प्रेरित करें। साथ ही शासकीय सेवकों के सभी संगठनों को भी रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने 20 मार्च के पूर्व शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिये।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |