अनाथ बच्चों के साथ होली खेलते दिखे कलेक्टर अवि प्रसाद, वायरल वीडियो बटोर रही सुर्खियां…. जाने मामला

Katni News :
एंकर – मध्यप्रदेश के कटनी कलेक्टर का बच्चो के प्रति लगाव कुछ अलग ही लेवल का है कही वो बच्चो के लिए लायब्रेरी खुलवाते है, तो कभी आंखो का इलाज के लिए हैदराबाद भेजते है बच्चो के प्रति उनकी सोच क्या है इसकी एक और वीडियो समाने आई है जहां कलेक्टर अवि प्रसाद अनाथ बच्चो की मांग पर उनके संग होली खेलते दिखे। वीडियो देख आप भी दंग रह जाएंगे क्या बच्चों के साथ बच्चे बने ये शख्स सच में कलेक्टर है। देखे वीडियो…..
वायरल वीडियो कटनी जिले के कलेक्टर निवास का बताया गया जहां आसरा बाल गृह के बच्चों के साथ रंग बिरंगे दिखे कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद कभी वो बच्चो को पिचकारी से रंग डालते तो कभी बच्चे….। दरअसल कुछ दिन पूर्व आसरा बाल ग्रह के रहने वाले बच्चो ने कलेक्टर अवि प्रसाद से मिलकर उनके साथ होली खेलने की इच्छा जाहिर की थी। फिर क्या बच्चो के प्रति प्यार कहां मानने वाला था सो उन्होंने सभी बच्चों को अपने बंगले में होली के लिए निमंत्रण दे दिया और अधिकारियो और बच्चो के बीच वो भी होली का जमकर लुफ्त उठाते दिखे।

कलेक्टर अवि प्रसाद के साथ नटखट अंदाज में होली खेल रहे बच्चों ने तकरीबन 3 घंटे से ज्यादा का समय बिताया जहां उन्हे बेहद खुशी मिली। बच्चों की इस खुशी ने रंगोत्सव के उल्लास को देखते हुए अवि प्रसाद भी काफी खुश नजर आए। उनके मुताबिक ये होली अब तक की सबसे अच्छी होली है जो उन्हें जीवनभर याद रहने वाली है। हालांकि बच्चो की इस होली और टोली में न सिर्फ कलेक्टर बल्कि डीआईजी सुनील जैन, डीएफओ गौरव कुमार, रेलवे एरिया मैनेजर आशीष रावलानी सहित जिले के मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने भी बच्चों के साथ होली खेली।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |