उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए शाजापुर के वरिष्ठ पत्रकार मनोज पुरोहित उज्जैन में मालवा पत्रकारिता अवार्ड से सम्मानित

शहजाद खान
शाजापुर। कोराना काल में इंजेक्शन और ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटक रहे लोगो को अस्पताल पहुंचकर इंजेक्शन और ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई। लोगों की सेवा करते करते खुद कोरोना पॉजिटिव हो गए, लेकिन स्वस्थ होने के बाद उन्होंने फिर से जन सेवा की शुरुआत की। अपनी सटीक लेखनी के बूते ना सिर्फ जनता की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाया। बल्कि लोगों को तत्काल राहत भी उपलब्ध करवाई। आम जनता के हितों के लिए दमदारी से लड़ाई लड़ने वाले बेबाक और निडर शाजापुर के वरिष्ठ पत्रकार मनोज पुरोहित को आज उज्जैन प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मालवा पत्रकारिता उत्सव में मालवा पत्रकारिता अवार्ड से सम्मानित किया गया।

उज्जैन के कोठी रोड स्थित कालिदास अकादमी में आयोजित हुए कार्यक्रम में उत्कृष्ट पत्रकारिता करने वाले देश के पत्रकारों का उज्जैन प्रेस क्लब द्वारा सम्मान किया गया। रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार रामशरण जोशी ऑल इंडिया प्रेस काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष परवेज अहमद वरिष्ठ पत्रकार राकेश पाठक और सहारा समय के ब्यूरो चीफ उपेंद्र राय ने पत्रकारों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

*विधानसभा चुनाव में किया था स्टिंग ऑपरेशन*
पत्रकारिता क्षेत्र में 20 साल से जनहित मुद्दों को उठाने वाले शाजापुर के वरिष्ठ पत्रकार मनोज पुरोहित ने विधानसभा चुनाव में शुजालपुर के होटल में ईवीएम के साथ ठहरे मतदान दल का स्टिंग ऑपरेशन किया था। यह मामला देशभर में बहुत चर्चित हुआ था। इस मामले में निर्वाचन आयोग ने पूरे मतदान दल को केंद्र से हटाकर उन पर करवाई भी की थी। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ पत्रकार मनोज पुरोहित ने कोविड-19 में अपनी जान की परवाह किए बिना लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों और उनके परिजनों की यथासंभव मदद करते हुए उन्हें रेमडेसीविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |