उज्जैन पुलिस द्वारा होली पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो और हुड़दंगियों पर की गई सख्त कार्यवाही

उज्जैन,,
शहर/देहात थाना क्षेत्रो मे ब्रीथ एनालाइजर एवम् बॉडी बोर्न कैमरे का उपयोग करते हुए की गई वाहन चैकिंग ।
❇️ कुल करीब 4000 वाहन चैक किए जाकर 207 वाहन पर चालानी कार्रवाई करते हुए, कुल 56,050 (छप्पन हजार पचास रुपए) की राशि शासन कोष में किए गए जमा।
❇️ 16 मोडिफाइड साइलेंसर एवम् 02 ड्रिंक एंड ड्राइव प्रकरण तैयार कर आरोपियों पर की गई न्यायालीन चालानी कार्रवाई।

पुलिस अधीक्षक *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* द्वारा धुलेड़ी होली/होली व रंगपंचमी के त्यौहार को शांति पूर्वक निर्विघ्न सम्पन्न कराने ,सड़को पर उत्पात मचाने वालो हुड़दंगियों व यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालो पर सख़्त कार्रवाई करते हुए उत्पातियो के वाहनों को जप्त कर चिन्हित स्थानों पर एडवांस टेक्नोलॉजी उपकरण ब्रीथ एनालायजर मय बॉडी बोर्न कैमरे का प्रयोग कर चैकिंग करने व यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु बेहतर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) *श्री अभिषेक आनंद* , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) *श्री आकाश भूरिया*, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(यातायात) *डॉ इंद्रजीत वाकलबार* के निर्देशन में शहर एवम् देहात के नगर पुलिस अधीक्षकगण/ अनुविभागीय अधिकारीगण/उप पुलिस अधीक्षक गण(यातायात) के मार्गदर्शन में शहर/देहात के थाना क्षेत्रों में चिन्हित मुख्य स्थानों पर जिगजैग वे में बैरिकेडिंग कर थाना प्रभारीगण द्वारा थाना बल व यातायात पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से ब्रीथ एनालायजर व बॉडी बोर्न कैमरे, ट्रैफिक जैकेट के साथ चैकिंग कर यातायात नियम ड्रंक एंड ड्राइव, मॉडिफाइड साइलेंसर, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट आदि का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई ।

इस प्रकार उज्जैन पुलिस द्वारा *वाहन चैकिंग के दौरान कुल करीब 4000 वाहन चैक किए गए, 207 वाहन पर चालानी कार्रवाई की गई, जिनमे से 16 वाहनों को मोडिफाइड सायलेंसर होने तथा दो व्यक्ति पर ड्रिंक एंड ड्राइविंग का प्रकरण बनाकर उन्हें जप्त किया गया है ,उक्त प्रकरणों को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जायेगा इस प्रकार कार्रवाई करते हुए कुल 56,050 (छप्पन हजार पचास रुपए) की राशि शासन कोष में जमा* की गई।
उज्जैन पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग का मुख्य उद्देश्य त्यौहारो के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ बनाना एवं लोगो में सुरक्षा का भाव जागृत करना है।साथ ही राहगीरों को हेलमेट लगाकर व तीन सवारी न चलने हेतु समझाइश दी जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |