शाजापुर, बेरछा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के परिवहन के मामले में बड़ी कार्यवाही की है । थाना प्रभारी एनिम टोप्पो ने बताया की
श्रीमान जगदीश डाबर (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर के मार्ग दर्शन एवं श्री टी.एस बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन तथा श्रीमान भविष्य भास्कर अअपु महोदय अनुभाग बेरछा के नेतृत्व में जिले में चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ का अभियान के तहत थाना बेरछा जिला शाजापुर को दौ आरोपी पकड़ने में सफलता हासिल की गयी।

दिनांक 07.03.2023 को उनि इनिम टोप्पो थाना प्रभारी थाना बेरछा को मुखबिर की सूचना मिली की बेरछा रंथभँवर रौङ पर पावर ग्रिड के सामने से आती हुई एक काले रंग की मोटर सायकल से दो व्यक्ति शुजालपुर रोड तरफ से आ रहे है । मोटर साईकिल को नाकाबंदी कर रोका व मोटर साईकिल चालक से नाम पता पूछने पर मोटर सायकिल चलाने वाले ने अपना नाम आकाश पिता राकेश मेराकर जाति कुचवंदिया उम्र 20 साल निवास गल्ला मंडी के पास शुजालपुर थाना शुजालपुर जिला शाजापुर व पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम चंदन पिता सुनिल सौदा जाति कुचवंदिया उम्र 20 साल निवासी गंज मोहल्ला बजरंग चौराहा सिहोर जिला सिहोर का होना बताया । संदेहियों के कब्जे वाले सफेद प्लासटिक का झोला को चेक करते उसके अन्दर प्लास्टिक की थैली जिसमे एक पैकेट मिला, पैकेट को खोलकर देखने पर उसमें भूरे काले रंग का पदार्थ भरा होना पाया गया उक्त पदार्थ के बारे में संदेहियों से पुछने पर उनके द्वारा गांजा होना बताया । संदेहियो से बरामद भूरे काले रंग के पदार्थ को देखा, सूघा व जलाकर देखा तो विशेष प्रकार की तीखी गंध आयी सभी ने अपने अपने अनुभव से गांजा होना बताया संदेहियों से मादक पदार्थ गाजा रखने व परिवहन करने के लायसेन्स के बारे में पूछने पर लाईसेन्स नहीं होना बताया जिससे संपुर्ण मादक पदार्थ गांजा अवैध पाया गया। आरोपियों के कब्जे से बरामद मादक पदार्थ गांजा का तोल साथ लाये इलेक्ट्रानिक तराजू से करते कुल वजन 03 किलो 500 ग्राम गांजा पाया गया । मादक पदार्थ का कुल वजन 03 किलो 500 ग्राम गांजा किमती 35000/- रुपये व एक काले रंग की प्लटीना मोटर सायकल क्र MP42ZA5361 किमती करीबन 50 हजार रु. को मुताबिक जप्ती किया गया।
उक्त कार्यवाही में उनि इनिम टोप्पो पांचाल,का.प्रआर.585 विशाल पटेल, आर. 160 सराहनीय भुमिका रही । ” का. प्रआर. 368 राजेश पटेल का प्रआर.530 जीवन रोहित पटेल, आर. चालक 316 राहुल की विशेष