पुलिस की अभिरक्षा में हुई आरोपी की मौत के मामले में चार पुलिस कर्मियों सहित एक अन्य व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज
मामला नवम्बर 2022 का गुना का है जहाँ पुलिस के साथ झगड़े का आरोपी इजरायल खान को केंट थाना क्षेत्र के कुशमौदा चौकी पर पकड़ा गया था ।जहाँ आरोपी इजरायल की मौत हो गई थी । आननफानन में पुलिस जिला अस्पताल ले गई थी ,
परिजनों ने हंगामा किया साथ ही दूसरे दिन सड़क पर शव को रखकर जाम भी लगाया इसके बाद ज्यूडिशियल जाँच के बाद शव का अंतिम संस्कार हो सका ।
4 माह बाद 06 मार्च 23 सोमवार को केंट थाने में पदस्थ चार पुलिस के कर्मियों सहित एक अन्य व्यक्ति पर म्रतक आरोपी इजरायल खान की हत्या के आरोप में धारा 302 तहत अपराध कायम कर पुलिस ने विवेचना प्रारंभ कर दी है ।
,,,,,,,,,,,,,
इस मामले के ज्यूडिशियल जाँच भी चल रही है ।
आपको बतादें 21,22 की रात को गोकुल सिंह चक निवासी आरोपी इजरायल खान की कुशमौदा चौकी पर पुलिस के पकड़ने के दौरान मौत हो गई थी उसी रात जिला अस्पताल में उसके परिजन और आक्रोश जनता ने हंगामा कर दूसरे दिन शव को सड़क पर रख कर हंगामा किया प्रशासन पुलिस की जद्दोजहद के बाद ज्यूडिशियल जाँच के बाद शव का अन्तिम संस्कार करवाया गया था । इसके बाद पुलिस ने भी जाँच कर चार माह बाद 5 लोगों पर धारा 302 का मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमें से 3 पुलिस कर्मी एक होमगार्ड सैनिक व एक अन्य व्यक्ति हैं।