भिंड पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अब तक का सबसे बड़ा बाइक चोर के गरोह का भण्डाफोड़, पुलिस ने 33 बाइक कीमत करीब 20 लाख रूपये की पकडी

भिण्ड-मालवा अभीतक- पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन में मेहगाँव एसडीओपी आरके एस राठौर के नेतृत्व में जिले में बाइक चोरियों की घटनाओं की बढ़ोत्तरी पर पुलिस लगातर बाइक चोरों के मूवमेंट पर अपनी सक्रियता बनाये हुये थी, तभी गोरमी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, करीब 33 बाइक कीमत लगभग 20 लाख रूपये की जब्त करते हुये चार बाइक चोरों को भी पकड़ा हैं।
पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस कप्तान शैलेन्द्र सिंह चौहान ने पत्रकारवार्ता में बताया कि जिले में काफी दिनों से बाइक चोरियों की सूचनाऐं मिल रही थी सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया था, कि अपने-अपने सीमा क्षेत्रों में होने वाली बाइक चोरियों पर विशेष नजर बनाकर रखी जाये उसी तारतम्य में गोरमी पुलिस को मुखबिर के जरिये गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक आरोपी चोरी की बाइक उत्तरप्रदेश से लेकर खेरिया मानहड़ में बेचने के लिए आ रहा है, तभी खेरिया मोड़ पर सर्चिंग लगाई गई और कुछ समय बाद एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिया के अनुसार बाइक लेकर निकला जिसे रोका तो वह बाइक छोडक़र भागने लगा, जिसे दल-बल के सहयोग से घेरकर पकड़ लिया गया। विशेष संबाददाता से मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति से जब नाम व पता तथा बाइक से संबंधित कागजात माँगें तो उसने अपना नाम शिवम पुत्र वीरेन्द्र शुक्ला उम्र 19 वर्ष निवासी खेरिया तोर हॉल मेहगाँव बताया, उसने आगे बताया कि मैंने यह बाइक सात हजार रूपये में शैलू भदौरिया एवं मुवीन खान से ग्राम खेरिया मानहड़ से खरीदकर ला रहा हूँ, उक्त बाइक हीरो एचएफ डीलक्स बिना नंबर प्लेट की जिसका चेसिस नंबर MBLHA11ALE4J1276 है, उक्त शिवम से मिली जानकारी के उपरांत मानहड़ शैलू उर्फ सुरेन्द्र भदौरिया के घर दविश दी तो वहाँ दो व्यक्ति मिले, जो पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल ने घेरकर पकड़ लिया, जिनके बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपना शैलू उर्फ सुरेन्द्र भदौरिया उम्र 30 वर्ष निवासी खेरिया मानहड़ एवं मुवीन पुत्र मुनत्यांज अली उम्र 35 वर्ष निवासी कुरेसना जसबंत नगर हॉल हसमत नगर फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश बताया। उससे पुलिसिया अंदाज में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह बाइकें मैंने उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद, इटावा, शिकोहाबाद आदि स्थानों से चोरी करके मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के गोरमी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मानहड़ निवासी शैलू भदौरिया के यहाँ एकत्रित की है। बाइक चोरों के विरूद्ध गोरमी पुलिस ने फिल्हाल अपराध क्रमांक 55/22 धारा 379, 414 भादिव के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ कर दी है।

बाइक चोर फर्जी कागजात तैयार कर बेचते थे उक्त चोरी की बाइकें-
आरोपीगणों से पुलिस ने प्राथमिक पूछताछ में बताया है कि हम ये बाइकें जिस प्रकार से चोरी करते थे, कुछ बाइकों में कागजात रखे मिलते थे, तथा कुछेक के फर्जी कागजात बनाकर, ग्राहकों से फायनेंस में खिंची हुई बताकर बैचने का कारोबार तीन-चार वर्षों से लगातार कर रहे हैं।

सबसे ज्यादा हीरो कंपनी की बाइक चोरी करते थे ये तस्कर-
आरोपीगणों से जब हीरो कंपनी की बाइक चोरी के राज के बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि इस कंपनी के इंजन के जनरेटर बनकर मँहगें दामों में विक्रय होते हैं, और इसका लोक आसानी से तोडक़र चोरी की जा सकती है, इसलिए हम सबसे ज्यादा हीरों कंपनी की बाइकों की रैकी करते थे, और उन्हें चुराकर बेचते थे। प्रमोद भदौरिया

गिरफ्तार करने वाली टीम में ये पुलिस अधिकारी रहे शामिल-
आरोपीगण शिवम शुक्ला, मुबीन पुत्र मुंनत्याज अली निवासी कुरसेना जसबंत नगर हॉल हसमत नगर फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश एवं शैलू उर्फ शैलेन्द्र भदौरिया की फिल्हाल न्यायालय में पेश कर पीआर लेकर और अन्य पूछताछ की जा रही है, और बाइकें बरामद होने की संभावना है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |