लाड़ली बहना योजना से महिलाए सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेगी -कलेक्टर श्री जैन

शाजापुर
—-
लाड़ली बहना योजना शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर दिखाया गया
—-
#मुख्यमंत्री_लाड़ली_बहना_योजना_2023 का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल के जम्बूरी मैदान में प्रदेश स्तरीय समारोह में किया गया। उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शाजापुर जिला मुख्यालय सहित नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी दिखाया गया।

जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन स्थानीय कम्युनिटी हॉल शाजापुर में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से 23 से 60 वर्ष की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपये की राशि उनके खाते में भेजी जाएगी। कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि लाडली बहना योजना के फॉर्म भरने के लिए ग्राम पंचायत एवं नगरीय क्षेत्र के वार्डो में शिविर लगाए जाएंगे। जिसकी सूचना प्रथक से दी जाएगी, इसके लिए महिलाओं को एमपी ऑनलाइन एवं यहां वहां जाकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए कई सारी योजनाएं संचालित की जा रहे हैं। उन्होंने लाडली लक्ष्मी योजना एवं लाडली बहना योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब मध्यप्रदेश शासन द्वारा हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रथम आने पर बच्चियों को अब ई-स्कूटी भी प्रदान की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्व सहायता समूहो के माध्यम से सशक्त बनाया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा एवं महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने सभी महिलाओं से शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कहा। कार्यक्रम में श्रीमती केतन पटेल, श्री दिनेश सौराष्ट्रीय ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व महिला एवं बाल विकास प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

इस अवसर पर श्रीमती पार्वती पाटीदार, श्रीमती अनीता भावसार, श्रीमती प्रमिला मुहाड़कर, श्रीमती किरण पाटीदार, श्रीमती ज्योति जैन, श्री दिनेश सौराष्ट्रीय, श्री दुष्यंत सोनी, श्री चिनेश जैन, श्रीमती कमला बाई चौहान, श्रीमती कविता विश्वकर्मा, परियोजना अधिकारी नेहा चौहान, श्री माल्या सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

—-
वृक्षारोपण
—-
लाडली बहना योजना के शुभारम्भ अवसर पर आज हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी शाजापुर स्थित पार्क में नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रेम जैन, पार्षद श्री दीप कलेसरिया, श्री चिनेश जैन, सीएमओ श्री अशफाक खान, महिला एवं बाल विकास प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान एवं वार्ड की महिलाओं द्वारा पौधारोपण किया गया।
#LadliBahnaYojna #ShivrajKiLadliBehna
#JansamparkMP #jansamparkshajapur
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |