थाना पंवासा पुलिस ने किया जिलाबदर आदेशो का उल्लंघन करते पाए जाने पर एक आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज। 🟢 एक धारदार खटकेदार चाकू आरोपी से बरामद

उज्जैन-
🟢 *पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिलाबदर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी*।
🟢 *थाना पंवासा पुलिस ने किया जिलाबदर आदेशो का उल्लंघन करते पाए जाने पर एक आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज*।
🟢 *एक धारदार खटकेदार चाकू आरोपी से बरामद*।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल* द्वारा शहर व देहात के समस्त वरिष्ठ अधिकारीगण व थाना प्रभारीगण की मीटिंग ली गई जिसमे अपने–अपने थाना क्षेत्रो मे थाना मोबाइल से भ्रमण कर निरंतर जिलाबदर हुए गुंडे/बदमाशो की चैकिंग करने एवम उनके घर के बाहर पी.ए. सिस्टम से अनाउंसमेंट करने व जिलाबदर आदेशों का उल्लंघन करते पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही यह भी बताया गया की आगामी त्योहारों के चलते जिलाबदर गुंडे/बदमाश उक्त जिलाबदर आदेशों का पालन न करते हुए शहर में आकर अवैध गतिविधियां संचालित कर शहर का सद्भाव व सौहाद्र बिगाड़ने का प्रयास कर सकते है। जिन पर निगरानी रखते हुए सख्ती से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री आकाश भुरिया* व नगर पुलिस अधीक्षक *श्री अश्विन कुमार नेगी* के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पवांसा *श्री गजेन्द्र पचोरिया* द्वारा थाना क्षेत्र में जिलाबदर आरोपीयो की चैकिंग व अनाउंसमेंट के दौरान एक आरोपी को आदेशों का उल्लघंन करते पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर विधिवत रूप से कार्यवाही की गई है।

🟢 *घटना का संक्षिप्त विवरण*
थाना पंवासा क्षेत्र के एक आरोपी की आपराधिक प्रवत्ति पर अंकुश लगाने हेतु श्रीमान कलेक्टर महोदय उज्जैन द्वारा दिनांक 10.01.2022 को एक वर्ष के लिये जिला उज्जैन व सीमावर्ती जिले से निष्कासित किया जाकर जिलाबदर आदेश जारी किया गया था। जिसके अनुसार अनावेदक को आदेश दिनांक से एक वर्ष तक जिला उज्जैन व सीमावर्ती जिले मे आने जाने व रहने हेतु परिरुद्ध किया गया था किंतु अनावेदक को पंवासा मे एक धारदार खटकेदार चाकू लेकर घुमते पाया गया। जिसे तत्काल गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध जिलाबदर आदेश उल्लंघन की कार्यवाही कर अपराध क्रमांक 79/22 धारा 14,15 राज्य सुरक्षा अधिनियम व 25 आयुध अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किया गया व आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।

🟢 *जप्त मश्रुका*
▪️एक धारदार खटकेदार चाकू ।

🟢 *सराहनीय भूमिका*
इस सरायनीय कार्य में थाना प्रभारी पंवासा श्री गजेन्द्र पचोरिया, उनि लक्ष्मण उइके, आर 581 अविनाश, आर 840 वीरेंद्र जाट की अहम भुमिका रही।

🙏 *आम जनता से अपील*🙏
*उज्जैन शहर की आम जनता से अपील है की किसी भी जिलाबदर आरोपी को उसके निवास स्थान व अन्य किसी स्थान पर आगमन से संबंधित जानकारी प्राप्त होने पर शांतिदूत हेल्पलाइन नंबर 7049119001 पर दे सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णत: गुप्त रखा जावेगा*।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |