शासकीय सेवा में चयन जीवन का दुर्लभ और सौभाग्यशाली क्षण : मुख्यमंत्री श्री चौहान उद्यान विस्तार अधिकारियों को नियुक्ति आदेश वितरण कार्यक्रम

भोपाल :
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा में चयन जीवन का दुर्लभ और सौभाग्यशाली क्षण है। शासकीय सेवा जनता की सेवा का अवसर है। बेहतर काम कर के दिखायें। आपके काम से आपका मान बढ़े और किसानों की भी जिन्दगी बदले। जुनून और उत्साह से काम करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय समत्व भवन में उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण विभाग में नव चयनित 126 वरिष्ठ उद्यान विकास और उद्यान विस्तार अधिकारियों को नियुक्ति आदेश वितरित कर रहे थे। उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री बना तब प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 13 हजार थी, जो अब बढ़ कर एक लाख 40 हजार रूपए हो गई है। इसमें कृषि का बड़ा योगदान है। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए फसल चक्र बदल कर बागवानी फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश को दुनिया का सबसे अच्छा राज्य बनाना मेरा जुनून है। इसके लिए केवल कृषि ही नहीं, उद्योग और व्यवसाय पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीवन बहुत छोटा है, इसलिए ऐसा काम करें कि लोग याद रखें। माता-पिता को भी आप पर गर्व हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चयनित उद्यान विस्तार अधिकारियों का कहानियों और प्रसंगों से उत्साहवर्धन किया।

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के कुशल नेतृत्व में कृषि को लाभ का धंधा बनाया जा रहा है। उद्यानिकी फसलों द्वारा किसान अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। प्रदेश को कई बार कृषि कर्मण पुरस्कार मिला है। मेरा विश्वास है कि इसी तरह उद्यानिकी के क्षेत्र में भी पुरस्कार मिलेगा। राज्य सरकार किसानों के साथ अधिकारी-कर्मचारियों की चिंता भी कर रही है। रोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान का नव-चयनित उद्यान विकास और विस्तार अधिकारियों ने तालियाँ बजा कर अभिवादन किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |