शाजापुर जिला अस्पताल में 3 मामले आये सामने,एक दुर्घटना का,दुसरा मारपीट और तीसरा जहरीला पदार्थ गटकने का

शाजापुर जिला अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन मामले देखने को मिले हैं जिसमें एक मामले में एक युवक ने जहरीला पदार्थ गटक लिया तो दूसरे मामले में 2 बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और तीसरे मामले में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई है पहले मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम काकडी निवासी एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ गटक लिया जिसमें उसकी हालत गंभीर होने पर शाजापुर जिला अस्पताल से उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया युवक का नाम अर्जुन गुर्जर हे जोकि ग्राम काकड़ी का रहने वाला है डॉक्टर ने बताया कि नाजुक हालत में उसे इंदौर रेफर किया गया इसी प्रकार मोहना रोड पर गिट्टी मशीन के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें 2 लोग घायल हो गए जिनका उपचार शाजापुर के जिला अस्पताल में जारी है बाइक सवार नंदकिशोर पिता रामचरण और अर्जुन आर्य पिता बालमुकुंद आर्य दोनों लोग बाइक से मोहना से बड़ा गांव की ओर जा रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुआ इसी प्रकार ग्राम पिंदोनिया में जमीन विवाद को लेकर मां बेटे के साथ 6 लोगों ने मारपीट की है जिसमें सौदान पिता प्रभु लाल और उनकी मां गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए शाजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया सौदान सिंह ने बताया कि मारपीट करने वालों ने उन्हें धोखे से बुलवाकर उनके साथ मारपीट की घायलों का शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Athletics News Asian Games: एथलेटिक्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, मिक्स्ड 4x400m रिले में जीता रजत पदक     |     Actor Mushtaq Khan Death News: हिंदी सिनेमा को एक और बड़ा झटका, मशहूर एक्टर मुश्ताक खान का हुआ निधन     |     Air Strikes : पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कंधार और खोस्त में किए हवाई हमले, 4 नागरिकों की मौत     |     Gold Price : MCX गोल्ड और चांदी के दाम गिरे, जानिए एक्सपर्ट्स का क्या है आगे का तकनीकी अनुमान     |     Punjab News : ‘सुनील जाखड़ की जूती के बराबर नहीं…’; सुरजीत ज्याणी के बयान पर भड़कीं आप नेता डॉ. सुहानी डोडा     |     Farmers News: कम बारिश के बाद आंधी का कहर; 4 लाख हेक्टेयर में लगी मक्के की फसल तबाह, सर्वे शुरू     |     Crime News: जौरा में युवक सूरज गुप्ता की मौत पर बवाल; परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप, थाने का घेराव     |     MP News: ‘परमात्मा शक्ति बटोरकर पीएम को देंगे’; मंत्री कुशवाहा ने बताया दीयों से कैसे बढ़ेगी नरेंद्र मोदी की ऊर्जा     |     MP News : 70 फर्जी पासपोर्ट मामले में MP STF की बड़ी कार्रवाई; ग्वालियर से आरोपी गया प्रसाद गिरफ्तार     |     Ujjain News: उज्जैन के सिंधी कॉलोनी में गणेश पंडाल में लगी भीषण आग; अलकधाम में मकान से 5 लोगों का रेस्क्यू     |