आने वाले त्यौहारों को मिलजुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए- कलेक्टर श्री जैन — शांति समिति की बैठक संपन्न

शाजापुर

आने वाले त्यौहारों को मिलजुलकर सौहार्दपूर्ण वातारण में मनाएं। यह बात कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज संपन्न हुई शांति समिति की बैठक में कही। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराजसिंह सिसोदिया, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री संतोष जोशी, पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर, अपर कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्रनाथ पाण्डेय, एसडीओपी श्रीमती दीपा डोडवे,cmo अशफाक खान, कोतवाली टीआई अवदेश कुमार शेषा, लालघाटी ti राकेश सिंह सहित शांति समिति के सदस्यगण मौजूद थे।

कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि सभी लोग शांतिपूर्ण माहौल में समझदारी के साथ मिलजुलकर आने वाले त्यौहार मनाएं। सभी धर्मावलंबी एक दूसरे के त्यौहारों का सम्मान करें। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि जिला मुख्यालय पर एक कन्ट्रोल रूम बनाया जायेगा, जिसमें आपातकालीन सेवाओं से संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सूचनाएं प्राप्त करनके लिए उपस्थित रहेंगे। उन्होंने नगरपालिका के सीएमओ को निर्देश दिये कि पानी एवं साफ-सफाई की व्यवस्था रखें एवं जुलूस समाप्ति के बाद तत्काल सफाई का काम शुरू करें। कलेक्टर ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के परिपालन में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 144 के तहत ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। सभी को प्रतिबंधात्मक आदेश का पालन करना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों की हायरसेकेण्डरी की परीक्षा भी शुरू हो गई है, इसलिये ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग समझदारी के साथ कम वाल्यूम में करें। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को आदत डालनी होगी कि वे आमजनों, बीमार व्यक्तियों, बुजुर्गों का ध्यान रखकर ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग करें।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री डावर ने कहा कि पूरे जिले में लगभग 492 स्थानों पर तथा शाजापुर नगर में लगभग 60 स्थानों पर होली का दहन होगा। उन्होंने बताया कि मौहल्ला समितियों को गठन किया जाकर उन्हें जवाबदारी दी गई है कि वे मौहल्ले में होने वाली घटनाओं की वास्तविकता बताएं एवं लोगों को शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने के लिए जागरूक करें। साथ ही पुलिस को सहायता भी करें। उन्होंने कहा कि रंगों के त्यौहार के दौरान यदि रंग लगाने को लेकर छोटी-मोटी बात होती है तो उसमें विवाद खड़ा न करें, बल्कि आपसी सामंजस्य के साथ विवाद का हल करें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त रहेंगी। सभी लोग शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि 05 मार्च को स्थानीय पुलिस लाईन में दोपहर 12.00 बजे सौहार्द समिति एवं ग्राम रक्षा समिति का कार्यक्रम रखा गया है, इसमें स्थानीय समितियों के लोग भी शामिल हो सकते हैं। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने सभी धर्मो के प्रमुखों से आने वाले त्यौहारों की जानकारी ली।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सिसोदिया ने भी बिजली विभाग के अधिकारियों को त्यौहारों के दौरान निर्बाध विद्युत प्रदाय रखने के लिए कहा। नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री संतोष जोशी ने बताया कि सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र ही शुरू होने वाला है। आने वाले त्यौहारों को सभी लोग हिल-मिलकर मनाएंगे। होली उत्सव समिति संयोजक श्री चन्द्रशेखर ने होली के 05 दिवसीय त्यौहार के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। श्री आशीष नागर ने नवरात्रि पर्व सहित अन्य त्यौहारों की जानकारी दी। श्री मिर्जा सलीम बेग ने कहा कि मुस्लिम समाज होली के त्यौहार पर पूर्णत: सहयोग करेंगे और साथ में मिलकर त्यौहार मनाएंगे। सैय्यद साजिद अली वारसी ने 102 सालाना उर्स व मेला वारसी के आयोजन की जानकारी दी। काजी श्री एहसानउल्ला ने शब-ए-बारात एवं माहे रमजान के त्यौहारों से अवगत कराया। इस मौके पर मिर्जा सलीम बेग, सरदार मूसा आजम खान, राजेश पारछे, मनीष सोनी,दिलीप भंवर, नगरपालिका शाजापुर नेता प्रतिपक्ष श्री अजीज मंसूरी ,शमीम भाई,तुलसीराम भावसार सहित अन्य पार्षदगण भी मौजूद थे।
#JansamparkMP #jansamparkshajapur
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |