Breking धर्म छुपाकर अवयस्क बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले को आजीवन कारावास

शाजापुर। न्यायालय विशेष न्यायाधीश, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम एवं चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश शाजापुर द्वारा आरोपी फिरोज पिता सुल्तान हुसैन, आयु 22 वर्ष निवासी पीताम्बरा कॉलोनी छापीहेडा रोड नलखेडा जिला आगर मालवा को अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(व्ही) सहपठित धारा 376(2)(एन) में आजीवन कारावास एवं 3000/- रू के अर्थदण्ड, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 5(एल)/6 में 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 3000/- रू के अर्थदण्ड, म0प्र0 धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, 2021 की धारा -5 में पांच वर्ष का सश्रम कारावास एवं 50,000/- रू के अर्थदण्ड, भादवि की धारा 366 में तीन वर्ष के सश्रम कारावास एवं 2000/- रू के अर्थदण्ड, धारा 363 में एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000/- रु. के अर्थदण्ड एवं धारा 323 भादवि में 1000/- रु.के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया तथा आरोपी इमरान खां पिता रफीक खां आयु 28 वर्ष निवासी अयोध्या बस्ती नलखेडा जिला आगर मालवा को धारा 363 भादवि में भोगी गई कारावास की अवधि 1 वर्ष 4 माह 09‍ दिन एवं 1000/- रू अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। आरोपीगण द्वारा जमा की जाने वाली जुर्माने की राशि व 4,00,000/- रू प्रतिकर स्वरूप पीडिता को दिलाने के आदेश भी माननीय न्यायालय द्वारा दिये गये ।

जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार ने बताया कि, प्रतीक श्रीवास्तव एडीपीओ शाजापुर द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार पीडिता ने अपनी मां के साथ दिनांक 12/10/2021 को थाना नलखेडा में रिपोर्ट की थी कि, वह आरोपी फिरोज से करीब एक साल पहले से परिचित है। आरोपी फिरोज ने उसे अपना नाम राजेश शर्मा बताया था। उसने उसे एक की-पेड मोबाईल दिया था। आरोपी फिरोज ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरि‍क संबंध बनाये। घटना दिनांक 11/10/2021 को रात करीब 08:30 बजे पीडिता घर के सामने स्थित दूध डेयरी पर दूध लेने जा रही थी तभी आरोपी फिरोज एवं इमरान मोटरसाईकिल से आये और उसे गुदरावन पडाना तरफ लेकर जा रहे थे। तभी आरोपी फिरोज के मोबाईल पर किसी का फोन आया और उसने फोन पर उसे असल्लाम वालिकुम बोला। तब पीडिता ने उससे पूछा कि ”तुम मुसलमान हो क्या ” तो आरोपी ने उससे कहा कि वह फिरोज चने वाला है। इस पर पीडिता ने उससे कहा कि तुमने अपना नाम राजेश शर्मा क्यों बताया तुम अभी के अभी मुझे घर छोडो। इस पर फिरोज ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाईल छीनकर तोड दिया। पीडिता के चिल्लाने पर दोनों आरोपी उसे वहीं छोडकर भाग गये। पीडिता की रिपोर्ट पर से थाना नलखेडा में अपराध पंजीबद्ध किया गया। अनुसंधान के उपरांत अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

शासन की ओर से पैरवी श्री देवेन्द्र कुमार मीना, जिला लोक अभियोजन अधिकारी शाजापुर के मार्गदर्शन में विशेष लोक अभियोजक शाजापुर श्री प्रतीक श्रीवास्तव द्वारा की गयी। न्यायालय द्वारा अभियोजन के तर्को एवं अभिलेख पर आई साक्ष्य से सहमत होते हुये आरोपीगण को दोषी पाते हुये दण्डित किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |