बडी सड़क दुर्घटना, 3 बसों को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 की मौत: अमित शाह के कार्यक्रम से लौटते समय हादसा,देखें क्या बोले बस में बैठे लोग

सीधी,
मध्यप्रदेश के सीधी में दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। जबकि करीब 50 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 13 की हालत गंभीर है। हादसा मोहनिया टनल के पास बरखड़ा गांव के नजदीक हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बसों को टक्कर मार दी। दो बसें खाई में गिर गई, जबकि एक बस सड़क पर पलट कर पूरी तरह चकनाचूर हो गई। ये बसें सतना में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रही थीं।
सीएम शिवराज ने इस घटना पर दुख जताया है। वह रीवा मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हो रहे हैं। जहां घायलों को भर्ती कराया गया है। सीधी कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। रीवा कमिश्नर और आईजी घटनास्थल पर रवाना हुए।
👇क्या बोले बस में बैठे लोग देखे👇


बताया जा रहा है कि सतना में आयोजित कोल जनजाति महाकुंभ के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए विंध्य क्षेत्र के सभी जिलों को 300-300 बसें भरकर लोगों को लाने का टारगेट दिया गया था। शाम साढ़े 5 बजे कार्यक्रम खत्म हुआ, जिसके बाद सभी बसें सतना से रामपुर बघेलान और रीवा के रास्ते मोहनिया टनल होकर सीधी जा रही थीं। टनल से एक किलोमीटर दूर सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र में बरखड़ा गांव के पास तीन बसें कुछ देर के लिए रोकी गई थीं।

दरअसल मोहनिया टनल के पास बसों के रुकने का प्वाइंट तय किया गया था। दो बसें टनल के पास रुकीं। वहां कार्यक्रम में आने वालों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। कोल समाज के लोगों को बसों में जैसे ही नाश्ते के पैकेट दिए जा रहे थे, इसी बीच, पीछे से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रक ने तीनों बसों को टक्कर मारी। तीनों बसों से 150 से 60 सवार थे।
टक्कर लगते ही दो बसें 10 फीट गहरी खाई में गिर गईं। वहीं, एक बस हाईवे पर ही पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। बस के यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी। अपने स्तर पर भी घायलों को बाहर निकालना शुरू किया।

सीएम शिवराज सिंह ने जताया दुख

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। साथ ही घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। रीवा से सीधी के बीच हुई इस बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री लगातार दोनों जिलों के प्रशासन से संपर्क में है। उन्होंने अधिकारियों को रेस्क्यू ऑपरेशन के निर्देश दिए हैं।
👇हादसे पर इन्होंने जताया दुःख👇

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |