Shajapur एबी रोड से एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाएं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश

शाजापुर, 20 फरवरी 2023/ शाजापुर नगर के भीतर स्थित एबी रोड से एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिये। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, अपर कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव, लोक निर्माण विभाग कार्यपालन यंत्री श्री रविन्द्र वर्मा, परिवहन अधिकारी श्री संतोष कुमार मालवीय, सीएमएचओ डॉ. आर. निदारिया, सिविल सर्जन डॉ. बीएस मैना, जिला पंचायत अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एचएल वर्मा, एसडीओ लोकनिर्माण श्री हर्षवर्धन सिंह, एनएचएआई इंजीनियर श्री अभिषेक गौर व श्री अमिताभ झा, सीनियर मैनेजर श्री, ट्राफिक सुबेदार श्री सत्येन्द्र सिंह, नगरपालिका शाजापुर उपयंत्री श्री अमन मोटघरे भी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने निर्देश दिये कि नगरपालिका एवं लोकनिर्माण विभाग अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं पुलिस की सहायता से संयुक्त कार्रवाई करते हुए नगर से गुजरने वाले एबी रोड से अतिक्रमण हटवाएं। सड़क के दोनों और कम से कम 5-5 फिट जगह खाली रखें। कलेक्टर ने कहा कि नगर के चौराहों पर भी कई लोगों द्वारा पार्किंग स्थल बना लिया गया है, उसे भी नगरपालिका एवं ट्राफिक पुलिस हटवाएं। सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त रखें, ताकि सुगम आवागमन की सुविधा नागरिकों को मिले। सड़कों पर अतिक्रमण की वजह से आए दिन दुर्घटना हो रही है। वही लोगों को आवागमन में भी तकलीफ होती है। एबी रोड पर नित नई गुमटिया लग रही है, उसे भी नगरपालिका सख्ती के साथ हटाएं। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ से कहा कि वे टाण्डाबोर्डी की गौशाला का एक हिस्सा तैयार करवाएं, ताकि वहां आवारा पशुओं को रखा जा सके।

जिला परिवहन अधिकारी ट्रेक्टर-ट्रॉलियों के पीछे रिफ्लेक्टर के लिए रेडियम पट्टी लगावाएं। ट्रॉली निर्माताओं को भी निर्देशित करें कि विक्रय के समय ट्रॉलियों पर रेडियम की पट्टी अनिवार्य रूप से लगाएं। फोरलेन प्रमुख सड़कों पर विपरित दिशा से आने वाले वाहनों, सिग्नल जंप करने वालों, चाहें जहां बस खड़ी कर सवारिया उतारने-चढ़ाने वाली बसों के विरूद्ध कार्रवाई करें। बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाए लोगों के यातायात पुलिस चालान बनाएं। कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देश दिये कि वे दुर्घटनाग्रस्त होकर आए लोगों की जानकारी तत्काल जिला परिवहन अधिकारी को दें। बैठक में एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे ग्राम अभयपुर में सर्विस रोड तथा अण्डरपास की सड़क की मरम्मत कराएं। साथ ही ब्लैक स्पॉट बने स्थानों को ठीक करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |