मुख्यमंत्री श्री चौहान महाशिवरात्रि पर बड़वाले महादेव मंदिर पहुँचे पूजा-अर्चना कर शिव बारात में हुए शामिल सबके कल्याण की कामना की

भोपाल : शनिवार, फरवरी 18, 2023, 16:01 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महाशिवरात्रि पर्व पर भोपाल के बड़वाले महादेव मंदिर पहुँच कर आदि देव भगवान बाबा बटेश्वर की मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर जगत-कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने “हर-हर महादेव- बटेश्वर महाराज की जय- दूल्हे राजा की जय-दुल्हन महारानी की जय” के उद्घोष के साथ बाबा बटेश्वर का तिलक कर आरती की तथा रथ खींच कर बारात में शामिल हुए। पुलिस बैंड द्वारा जनरल सेल्यूट दिया गया। भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा सहित अनेक जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंदिर परिसर में भक्तगण से भी मिले और उन्हें महाशिवरात्रि पर्व की बधाई दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

देवास की बेटी मुस्कान शेख ने गौरान्वित किया शेख नायता समाज का नाम, कलेक्टर एसपी प्रदेश की टॉपर बेटी को सम्मानित किया     |     सिंहस्थ-2028 से पर्यटन और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा- CM मोहन यादव     |     इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की फिर मिली धमकी, ईमेल में लिखा- समय रहते बचा लो, वरना…     |     ये cctv आपके होश उड़ा देगा ! देखें कैसे चौराहे पर खड़े वाहनों को स्कूल बस ने रौंद दिया     |     रायपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रेलर और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर,13 लोगों की दर्दनाक मौत     |     भोपाल के लाल बत्ती चौक पर तेज रफ्तार स्कूल बस ने मचाया कोहराम, कई वाहनों को मारी टक्कर     |     बड़नगर-बदनावर हाईवे पर बने टोल नाके के कर्मचारियों ने महिलाओं और युवकों को पीटा, 5 गिरफ्तार     |     पत्नी ने पति की आंखों में दवाई डाली फिर बेडरूम में किलर को भेज बाहर उसकी मौत का इंतजार करने लगी     |     झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर चलती गाड़ी में लगी आग, 8 लोग झुलसे, हालत गंभीर     |     सफेद धुएं के बीच दूल्हा-दुल्हन की हुई रॉयल एंट्री, पास में खड़ी बच्ची की सिकुड़ने लगी नसें, स्मोक से मौत     |