उचित मूल्य दुकान विहीन ग्राम पंचायतों के लिए पात्र संस्थाएं 22 फरवरी तक करें आवेदन

शाजापुर, 14 फरवरी 2023/ जिले में प्रत्येक ग्राम पंचायत में शासकीय उचित मूल्य दुकान खोली जाना है, जिसके तहत वर्तमान में जिले में 26 ग्राम पंचायतें शासकीय उचित मूल्य दुकान विहीन है।

कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने बताया कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा विभाग की वेबसाईट https://mrationmitra पोर्टल पर शेष रही उचित मूल्य दुकान विहीन ग्राम पंचायतों के लिए पात्र संस्थाएं 22 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नियत तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत शाजापुर में उदली, खोरिया नायता, मूलीखेड़ा,लोंदिया एवं पिन्दौनिया की ग्राम पंचायत शासकीय उचित मूल्य दुकान विहीन है। इसी तरह मो. बड़ोदिया में नया चौमा, बडोदी, सिमरोल शा. आनन्दीखेड़ी, मटेवा, रामलखेडी, रिजावता, पिपलोदा-ई, कुडाना, गिराना, जामन एवं लसुल्डिया मेहा, शुजापुर में टाण्डाखुर्द, कोहलिया, महुआ खेड़ी, खेड़ा बोल्दा एवं मायापुर, कालापीपल में कांकरिया, गाडराखेडी,कुमेर एवं हरूखेड़ी की ग्राम पंचायतें शासकीय उचित मूल्य दुकान विहीन है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |