Live Video शुजालपुर में रेलवे इंजीनियर ट्रैन के सामने आत्महत्या करने पहुचा,अधिकारियों में हुई जमकर नोक झोंक

शाजापुर के शुजालपुर मे रेलवे ट्रैक पर रेलवे विभाग के जूनियर इंजीनियर ने आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। यह वाकया तब हुआ जब राजस्व विभाग का अमला रेलवे द्वारा राजस्व भूमि पर बनाई जा रही बाउंड्रीवाल का निर्माण रुकवाने के लिए पहुंचा था।
शुजालपुर के समीप ग्राम भूगोर की सीमा में लगने वाली 1000 बीघा भूमि पर कृषि करने वाले किसानों ने राजस्व विभाग को शिकायत की थी, कि रेलवे द्वारा अनाधिकृत रूप से उनकी भूमि पर बाउंड्री वाल खड़ी कर रास्ता बंद किया जा रहा है।
शिकायत के बाद राजस्व विभाग के तहसीलदार राकेश खजूरिया पुलिस बल के साथ ग्राम भूगोर की सीमा में लगने वाली शिवपुरा दरगाह के सामने रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे।
यहां तहसीलदार राकेश खजूरिया ने राजस्व विभाग द्वारा पूर्व में किए गए सीमांकन के आधार पर रेलवे को अपनी भूमि पर बाउंड्री वाल करने तथा किसानों, रहवासियों के लिए पैदल निकलने का रास्ता छोड़ने का अनुरोध किया।
इस पर रेलवे में जूनियर इंजीनियर के पद पर आई ओ डब्ल्यू विभाग में कार्यरत जगदीश बामनिया अचानक अपना आपा खो बैठे।
वे सामने से आ रही ट्रेन के सामने जाकर आत्महत्या की कोशिश करने लगे।
👇यह खबर फेसबुक, यूट्यूब ट्विटर पर भी है
👇 आत्महत्या का लाइव वीडियो नीचे देखे यूट्यूब लिंक पर
👇खबर अच्छी लगे तो मित्रो को शेयर करें
👇
👇 इंतजार करे खबर की वीडियो नीचे खुलेगी👇


मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तेजी से दौड़ कर रेलवे के जूनियर इंजीनियर को पकड़कर ट्रैक से हटाया।
इस दौरान बड़ी संख्या में निर्माण का विरोध कर रहे लोग जूनियर इंजीनियर पर अभद्रता का आरोप भी लगाते देखे गए।
उधर जूनियर इंजीनियर जगदीश बामनिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उनके साथ पिटाई की कोशिश की तथा आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया, इसलिए वे रेलवे ट्रैक पर गए थे।
करीब 2 घंटे तक चले हंगामे के बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों को रेलवे के अधिकारियों ने रास्ते की समस्या का निराकरण न होने तक निर्माण कार्य बंद करने का आश्वासन दिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |