मुख्‍यमंत्री श्री चौहान के देवास आगमन के संबंध में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला की अध्‍यक्षता में बैठक

मुख्‍यमंत्री श्री चौहान के देवास आगमन के संबंध में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला की अध्‍यक्षता में बैठक
——
सभी अधिकारी सौपे गये दायित्‍वों को निर्वहन अच्‍छे से करें – कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला
——
मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बीजेपी श्री जेपी नड्डा के 08 मार्च को देवास आगमन के संबंध में कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला की अध्‍यक्षता में परेड ग्राउण्‍ड देवास में बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, एएसपी श्री मंजीत सिंह चावला, नगर निगम आयुक्‍त श्री विशाल सिंह चौहान, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, डीएसपी श्री किरण शर्मा सहित अन्‍य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कहा कि मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बीजेपी श्री जेपी नड्डा 08 मार्च को दोपहर 02 बजे देवास आयेंगे। पुलिस परेड ग्राउण्‍ड देवास में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी सौपे गये दायित्‍वों को निर्वहन अच्‍छे से करें। पुलिस परेड ग्राउण्‍ड देवास में प्रदेश स्‍तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसका लाइव प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में पंचायत स्‍तर तक होगा।
बैठक में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कहा कि मुख्‍यमंत्री श्री चौहान और राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बीजेपी श्री नड्डा मुख्‍य कार्यक्रम में टी.एच.आर संयंत्र देवास की चाबी स्‍व-सहायता समूह परिसंघों के प्रतिनिधियों को सौपेंगे। मुख्‍यमंत्री श्री चौहान कार्यक्रम स्‍व सहायता समूह पर आधारित सफलता की कहानी की पुस्‍तक का विमोचन करेंगे। कार्यक्रम में स्‍व सहायता समूहों को ऋण राशि, टूल किट और सर्वश्रेष्‍ठ संकुल स्‍तरीय संगठनों को पुरस्‍कार वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम में स्‍व-सहायता समूहों द्वारा उत्‍पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी।
Jansampark Madhya Pradesh
Shivraj Singh Chouhan
J.P.Nadda
CM Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |