ई-कुबेर प्रणाली से कोषालय से भुगतान की प्रक्रिया और तेज होगी वल्लभ भवन कोषालय में महापौर करेंगी शुभारंभ

भोपाल : रविवार, जनवरी 15, 2023, 21:37 IST
वित्त विभाग के आई.एफ.एम.आई.एस. सॉफ्टवेयर में ई-कुबेर प्रणाली विकसित करने से कोषालय अधिकारियों द्वारा लाभांवितों के बैंक खातों में सीधे आर.बी.आई के माध्यम से राशि हस्तांतरित की जा सकेगी।

वरिष्ठ कोषालय अधिकारी वल्लभ भवन कोषालय भोपाल श्री प्रदीप ओमकार ने बताया कि पूर्व में कोषालय द्वारा ई-फाइल भारतीय स्टेट बैंक की वेबसाईट पर अपलोड की जाती थी। इसके बाद भारतीय स्टेट बैंक द्वारा लाभांवितों को भुगतान किया जाता था, जिसमें कई बार एक-दो दिन का समय भी लग जाता था, जो अब ई-कुबेर प्रणाली विकसित होने के बाद नहीं लगेगा।

वल्लभ भवन कोषालय में ई-कुबेर प्रणाली का शुभारंभ सोमवार 16 जनवरी को किया जाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भोपाल की महापौर सुश्री मालती राय होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुक्त कोष एवं लेखा श्री ज्ञानेश्वर पाटिल करेंगे। महापौर, लाभांवितों को ई-कुबेर के माध्यम से भुगतान भी करेंगी। भोपाल नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, संचालक कोष एवं लेखा श्री राजीव सक्सेना, अपर संचालक सुश्री किरण जेटली, संभागीय संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा श्री आर.आर. अहिरवार, संयुक्त संचालक संचालनालय कोष एवं लेखा श्री सन्तोष चोखांद्रे एवं भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

आयुक्त कोष एवं लेखा श्री ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा आई.एफ.एम.आई.एस. सॉफ्टवेयर को अत्याधुनिक बनाए जाने के निर्देश के तारतम्य में सॉफ्टवेयर में विगत माहों में कई सुधार किए गए हैं। आधार आधारित भुगतान प्रणाली से भुगतान कर मध्यप्रदेश आधार के माध्यम से कोषालय से भुगतान करने वाला प्रथम राज्य बना है। अब ई-कुबेर प्रणाली की नई सुविधा विकसित की गई है, जिससे सीधे आर.बी.आई से तत्काल भुगतान हो सकेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |