सोशल मीडिया पर असामाजिक गतिविधियां कर खौफ फैलाने वाले आरोपियों के विरुद्ध उज्जैन पुलिस की कार्यवाही जारी

⭕ *मल्टी तिराहा मक्सी रोड तरफ धारदार चाकू से लोगो को डराते, धमकाते पाए जाने पर किया आरोपी को गिरफ्तार*।
⭕ *आरोपी द्वारा इंस्टाग्राम पर नकली पिस्टल के साथ लोगो को भय व्याप्त करने के उद्देश्य से फोटो की जाती थी पोस्ट*।

पुलिस अधिक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* के द्वारा सोशल मीडिया पर सक्रिय असमाजिक तत्वों की असामाजिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने हेतु आरोपियों के विरुद्ध विधिवत रूप से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) *श्री अभिषेक आनंद*, अनुभाग नगर पुलिस अधीक्षक *श्री सचिन परते* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पवांसा *श्री गजेन्द्र पचोरिया* के नेतृत्व में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते पाए जाने व सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालने वाले एक आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

⭕ *घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 02.01.23 को थाना पंवासा पर सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति मल्टी तिराहा मक्सी रोड तरफ हाथ में लोहे का धारदार तड़तड़ीदार चाकू लेकर लोगो को डरा धमका रहा है।

⭕ *पुलिस कार्यवाही*
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल एक टीम का गठन कर मुखबिर के बताए स्थान पहुंचे जहां देखा की एक व्यक्ति अपने हाथ में चाकू लिए लोगो को डरा धमका रहा है जिससे राह चलते राहगीरों में काफी खौफ का माहोल है, उक्त व्यक्ति पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर बामुश्किल पकड़ा गया। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर एक तड़तड़ीदार धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना पंवासा पर *अपराध क्र 07/23 धारा 25 आर्म्स एक्ट* का पंजीबद्ध किया गया।
पूछताछ/विवेचना में पाया की आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर नकली हथियार के साथ पोस्ट शेयर की जाती थी जिन्हे भी हटाया गया है।

⭕ *जप्त शुदा सामग्री*
▪️एक धारदार तड़तड़ीदार चाकू कीमती लगभग 200 रू।

⭕ *सराहनीय कार्य*
थाना प्रभारी श्री गजेन्द्र पचोरिया , सउनि श्रवण कुमार भदौरिया आर 1317 दिनेश मीणा की मुख्य भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |     पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |