कोई रिश्वत मांगे तो तुरंत करे फोन, मप्र के एक कलेक्टर का बड़ा नवाचार,, कलेक्टर ने व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी

भोपाल,,
कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा कलेक्टर सीहोर व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9303628757 जारी किया गया है। जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए आने वाले मरीजों से तथा पीएम आवास की स्वीकृति एवं किश्त डलवाने के लिए हितग्राहियो से रूपए या अन्य किसी प्रकार की मांग की जाती है, तो उस व्यक्ति का वीडियो-ऑडियो तथा शिकायत इस हेल्पलाइन नंबर पर प्रेषित करें।

जिला चिकित्सालय सीहोर में इलाज के लिए आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों से अस्पताल स्टॉफ तथा अन्य व्यक्तियों द्वारा रूपए अथवा अन्य किसी तरह की मांग की जाती है। साथ ही इलाज से मना किया जाता है, तो मरीज या परिजन संबंधितों के ऑडियो-वीडियो, फोटो तथा शिकायत कलेक्टर सीहोर व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर प्रेषित कर सकते है।

इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास (नगरी) के हितग्राहियों को आवास स्वीकृत कराने के लिए या आवास की किश्त दिलाने के लिए नगरीय निकायों के अमले या अन्य किसी व्यक्ति द्वारा धनराशि की मांग की जाती है, तो ऐसे व्यक्तियों के साथ वार्तालाप के ऑडियो-वीडियों या शिकायतों से संबंधित अन्य प्रमाण कलेक्टर सीहोर व्हॉट्सएप हेल्पलाइन पर प्रेषित कर सकते है।

#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |