कई ग्राम सचिवों की सी.एम. हेल्पलाइन पर झूठी शिकायत कर शिकायत बंद करने के एवज में अवैध रुपयों की मांग करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिले के कई ग्राम सचिवों की सी.एम. हेल्पलाइन पर झूठी शिकायत कर शिकायत बंद करने के एवज में अवैध रुपयों की मांग करने वाले आरोपी को पुलिस ने चरखीदादरी हरियाणा से किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश के मार्गदर्शन में पुलिस ने जिले के कई ग्राम सचिवों की झूठी सीएम हेल्पलाइन शिकायत कर रुपयों की मांग करने वाले आरोपी को चरखीदादरी हरियाणा से गिरफ्तार किया है। फरियादी शांताराम जाधव, सचिव ग्राम पंचायत डोंगरगाँव ने दिनांक 09/04/22 को थाना शाहपुर पर लिखित शिकायत की थी कि वजीराबाद दिल्ली निवासी मुकेश चौधरी नाम के व्यक्ति द्वारा ग्राम पंचायत डोंगरगाँव में वर्ष 2020-21 के दौरान निर्धारित व्यय सीमा से अधिक व्यय किए जाने की झूठी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की गई जिससे निराकरण के संबंध में बात की तो उक्त व्यक्ति द्वारा शिकायत बंद करने के लिए डरा धमकाकर अवैध धन राशि की मांग की गई। शिकायत पर *थाना शाहपुर* पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक *341/22 धारा 384 आईपीसी* का पंजीबद्ध किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के बारे में जानकारी निकालने पर ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति द्वारा जिले की कई ग्राम पंचायतों के सचिवों की एक ही मोबाइल नंबर से झूठी सीएम हेल्पलाइन शिकायत कर अवैध राशि की मांग की गई है। नेपानगर अंतर्गत ग्राम रतागढ़, डवालीखुर्द, सोनुद आदि ग्राम पंचायतों के सचिवों की सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर उनसे रुपयों की मांग की गई जिस पर *थाना नेपानगर* पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक *310/22 धारा 384 आईपीसी* का पंजीबद्ध किया गया। शिकारपुरा थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम सारोला और जैनाबाद के सचिवों की शिकायत पर *थाना शिकारपुरा* पर *अपराध क्रमांक 303/22 धारा 384 आईपीसी* का दर्ज किया गया। थाना खकनार अंतर्गत ग्राम पंचायत रगई, बिजोरी, पांगरी, खकनार कलां आदि गांवों के ग्राम सचिवों से अवैध रुपयों की मांग करने पर *थाना खकनार* पर आरोपी के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 339/22 धारा 384 आईपीसी* का पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी *मुकेश पिता रमेशचंद्र चौधरी उम्र 26 वर्ष निवासी वजीराबाद दिल्ली स्थाई निवासी चरखी दादरी, हरियाणा* को चरखीदादरी से गिरफ्तार किया गया।* आरोपी को गिरफ्तार करने में उनि शैलेंद्र सिंह थाना गणपति नाका, प्र.आर.रफीक खान थाना शिकारपुरा, आर. विजय थाना खकनार, सायबर सेल आर. ललित का सराहनीय योगदान रहा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |