Shjapur सार्वजनिक वितरण प्रणाली का अवैध रूप से ले जाया जा रहा 100 क्विंटल गेहूं जप्त

शाजापुर
—
गत दिवस पुलिस थाना सुन्दरसी द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के टेग लगे 100 क्विंटल गेहूं (200 बोरियां) जिसका मूल्य 2 लाख 60 हजार रूपये है, को वाहन क्रमांक एमपी09जीएफ6246 में अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एचआर सुमन ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को जाँच करने के लिए भेजा जाकर पंचनामा बनवाया गया। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि उक्त गेहूं की बोरियों पर खरीदी केन्द्र पैक्स अवंतिपुर बड़ोदिया तथा नागरिक आपूर्ति निगम की सील लगी थी। ट्रक में भरा हुआ गेहूं श्यामा वेयरहाउस में भण्डारित होकर उपार्जन वर्ष 2022-23 का है। उक्त गेहूं का अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाए जाने पर घनश्याम पिता अम्बाराम पाटीदार, अर्जुन पिता शिवनारायण मालवीय, सबदर पिता वाहीद शाह के विरूद्ध पुलिस थाना सुन्दरसी में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही वाहन क्रमांक एमपी09जीएफ6246 में वाहन को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है एवं जप्त गेहूं को मध्यप्रदेश वेयर हाउस अकोदिया के श्री अरविन्द राजपूत को शासकीय गोदाम में रखने के लिए सुपुर्द किया गया है।
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |