उगली के जीर्ण शीर्ण पंचायत भवन को तोड़कर भूमि उपस्वास्थ्य केंद्र के लिए सौपे

शुजालपुर,,
अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्री सत्येंद्र प्रकाश सिंह ने गत दिवस जनपद पंचायत शुजालपुर के ग्राम पंचायत उगली का भ्रमण कर पंचायत के जीर्ण शीर्ण भवन को तोड़कर भूमि उपस्वास्थ्य केन्द्र को सौपने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने गौशाला के शेष कार्य पूर्ण कर एक माह में संचालित कराने की तैयारी करने के लिए कहा। ग्राम के लिए 2 स्थानों पर श्मशान के लिए जमीन आरक्षित का प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। यहाँ की एक आंगनबाड़ी केंद्र के मरम्मत करने के लिए जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित किया। यहाँ के रिक्त पड़े ईजीएस भवन में पटवारी कार्यालय खोलने की अनुमति दी गयी। ग्रामीणों द्वारा अवैध शराब की दुकानें संचालित होने की शिकायत बताने पर उन्होंने कार्रवाई के लिए आबकारी को अवगत कराया। ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई सड़क,पेयजल और बिजली की भी समस्याएं बतायी। शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |