उधारी के रुपए मांगने पर तलवार से हमला:नाबालिग ने दौड़ा-दौड़ाकर वार किए; एक घंटे तड़पने के बाद युवक की मौत,एक मकान दो दुकान पर बुलडोजर चला

मामला शाजापुर जिले के अकोदिया के सलसलाई थाना क्षेत्र के खेड़ावद गांव का है। जहां रुपयों के लेनदेन को लेकर 22 साल के युवक बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी 17 साल का नाबालिग है। युवक ने उसे उधार रुपए दिए थे। जब वह रुपए लेने गया तो नाबालिग ने तलवार से हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक का नाम संजय (22) पिता महेश था। उसने 17 साल के नाबालिग को 2500 रुपए उधार दिए थे। बुधवार रात संजय नाबालिग से अपने रुपए लेने के लिए गया था। दोनों में विवाद हो गया। नाबालिग ने तलवार से संजय पर हमला कर दिया। संजय जान बचाने के लिए भागने लगा, लेकिन ज्यादा दूर तक नहीं भाग सका। आरोपी ने उसके सिर पर तलवार से वार किया। संजय वहीं गिर गया। इसके बाद नाबालिग लगातार वार करता गया। हमला करने के बाद वह मौके से फरार हो गया।


संजय खून से लथपथ वहीं तड़पता रहा। उसके आसपास भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उससे बात करने की कोशिश भी की। कुछ लोग उसका वीडियो बनाने लगे, लेकिन किसी ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया। करीब एक घंटे बाद पुलिस पहुंची और संजय को लेकर अस्पताल गई।

गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। मृतक के परिजन और गांव के लोग आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। –
गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। मृतक के परिजन और गांव के लोग आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
आरोपी की दुकान और घर पर चला बुलडोजर


गुरुवार को मृतक के परिजन, हिंदू संगठनों के लोग और बड़ी संख्या में नगर को लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। भीड़ को देखते हुए करीब दर्जन भर थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। इधर, प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की दुकान का अतिक्रमण हटाया है। उसके घर को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया है। तब जाकर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। संजय के पिता महेश मालवीय मजदूरी करते हैं। उनका एक ही बेटा था संजय, वह भी मजदूरी करने जाता था।

Asp श्री बघेल और
बेरछा अनुभाग एसडीओपी भविष्य भास्कर ने बताया कि संजय का गांव के ही नाबालिग से 2500 रुपए का लेनदेन था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। नाबालिग ने तलवार मारकर संजय की हत्या कर दी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। फिलहाल गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इससे पहले आरोपी के घर पर कुछ लोगों ने पेट्रोल बम फेंका।

यह मामला दो समुदायों के बीच का है, इसलिए काफी संवेदनशील है। गांव में हिंदूवादी संगठन भी जुट गए हैं। हिंदूवादी संगठन मौके पर पहुंचकर आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |