सफाई व्यवस्था इन्दौर से अच्छी होनी चाहिये, मन्दिर में वीआईपी के कारण दर्शन बाधित न हो, लेजर शो आकर्षक बनाया जाये, महाकालेश्वर मन्दिर के आन्तरिक परिसर को दिव्य स्वरूप प्रदान किया जाये, मुख्यमंत्री ने श्री महाकाल महालोक के द्वितीय चरण के कार्यों की समीक्षा के दौरान दिये निर्देश

उज्जैन 14 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिये हैं कि भगवान श्री महाकालेश्वर मन्दिर के आन्तरिक परिसर को दिव्य स्वरूप प्रदान किया जाये। इसी के साथ उन्होंने मन्दिर एवं श्री महाकाल महालोक परिसर की स्वच्छता को इन्दौर से भी बेहतर बनाने तथा वीआईपी दर्शन के कारण आम दर्शन बाधित न हो यह सुनिश्चित करने के लिये कहा है। मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान निर्देश दिये हैं कि श्री महाकाल महालोक के प्रथम एवं द्वितीय चरण में तैयार होने वाले लेजर शो को इतना आकर्षक बनाया जाये जिससे लोग उसको रूककर देखें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज त्रिवेणी संग्रहालय के बैठक कक्ष में 778.86 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे श्री महाकाल महालोक के द्वितीय चरण के कार्यों की समीक्षा की एवं दिशा-निर्देश दिये।

जनवरी-2023 में उज्जैन की छवि विश्वभर में लोकप्रिय करने का सुनहरा अवसर, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी इसके लिये तैयारी करें

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि श्री महाकाल महालोक परियोजना दिनोंदिन लोकप्रिय होती जा रही है। इस लोकप्रियता में चार चांद लगाने एवं उज्जैन की छवि विश्वभर में लोकप्रिय करने का दुर्लभ अवसर जनवरी-2023 में आ रहा है। इस अवसर का लाभ लेकर हमें अमेरिका, इंगलैंड सहित अन्य यूरोपीय देशों में उज्जैन की छवि को लोकप्रिय करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनवरी 2023 में इन्दौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इंवेस्टर मिट एवं जी-20 देशों के सदस्यों की अध्यक्षता के कार्यक्रम को करने का अवसर मध्य प्रदेश को मिल रहा है। इस अवसर पर बड़ी तादाद में फॉरेन के विदेशी डेलीगेट्स, देश के उद्योगपति व मीडिया के लोग इन्दौर के साथ-साथ उज्जैन के श्री महाकाल महालोक आने के लिये इच्छुक हैं। हमें उज्जैन की सेवा, समर्पण व यहां की अतिथि सत्कार की परम्परा को लेकर नई छवि का निर्माण करना है, जिससे लोग बाहर जाकर उज्जैन के बारे में सकारात्मक चर्चा करें और श्री महाकाल महालोक आने के लिये अन्य लोगों को प्रेरित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिये जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों के साथ वे स्वयं आकर चर्चा कर वातावरण बनायेंगे।

श्री महाकाल महालोक परियोजना के दोनों चरणों की कुल लागत 1174.73 करोड़

बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने एक-एक कर द्वितीय चरण के अधिकांश कार्य जून-2023 में पूरे कर लिये जायेंगे। कलेक्टर ने सभी कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि द्वितीय चरण में महाराजवाड़ा परिसर का उन्नयन तथा हैरिटेज धर्मशाला के पुनरउपयोग का कार्य, महाराजवाड़ बेसमेंट पार्किंग एवं वेण्डर क्षेत्र का निर्माण, नीलकंठ वन मार्ग का विकास, नीलकंठ वन का विकास, रूद्र सागर पुनरूद्धार एवं छोटा रूद्र सागर लेकफ्रंट का निर्माण, रूद्र सागर पर पैदल पुल का निर्माण, शिखर दर्शन, आपातकालीन प्रवेश तथा निर्गम मार्ग, लेजर एवं वाटर स्क्रीन शो, श्री महाकालेश्वर मन्दिर में भूमिगत प्रतीक्षालय, श्री महाकालेश्वर मन्दिर परिसर का फसाड, आन्तरिक परिसर का विकास, नन्दी हॉल का सौंदर्यीकरण, महाकालेश्वर मन्दिर परिसर में महाराजवाड़ा परिसर का सम्मिलन, श्री महाकाल लोक स्थित स्टेचू प्लांटर का संरक्षण, मन्दिर पहुंचने हेतु चार सुगम मार्ग, हरिफाटक पार्किंग, सीसीटीवी निगरानी एवं एक्सेस नियंत्रण प्रणाली, रामघाट का सौंदर्यीकरण, त्रिवेणी संग्रहालय का विस्तार, दान द्वारा धर्मशाला एवं अन्नक्षेत्र का निर्माण, उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मन्दिर तक रोप-वे, पुलिस थाना तथा पुलिस क्वाटर का विस्थापन, त्रिवेणी संग्रहालय के सामने पार्किंग भोजनशाला का विस्तार शामिल है। द्वितीय चरण के उक्त सभी निर्माण कार्यों की कुल लागत 778 करोड़ रुपये है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बताया कि प्रथम चरण के 351.55 करोड़ एवं लोकार्पण के पूर्व के 44.32 करोड़ के कार्यों (नूतन स्कूल, गणेश नगर स्कूल, सौर ऊर्जा संयंत्र एवं फर्नीचर) सहित परियोजना के दोनों चरणों की लागत 1174.73 करोड़ रुपये है।

समीक्षा बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, विधायक श्री बहादुरसिंह चौहान, महापौर श्री मुकेश टटवाल, आईजी श्री संतोष कुमार सिंह, डीआईजी श्री अनिल कुशवाह, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, नगर निगम आयुक्त श्री रोशन सिंह, जिला अध्यक्ष श्री बहादुरसिंह बोरमुंडला, श्री जगदीश अग्रवाल, श्री विशाल राजौरिया, श्री इकबाल सिंह गांधी, श्री संजय अग्रवाल, एवं अन्य गणमान्य नागरिक व अधिकारी मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |