मक्सी पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्कर के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही, 480 पेटी अवैध शराब एवं एक कंटेनर जप्त ,एक गिरफ्तार

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार इस सफलता की जारी की गई जानकारी इस प्रकार है की,
जिले मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाजापुर जगदीश डावर के निर्देशन में अवैध शराब तस्करो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है । इसी अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक शाजापुर को अवैध शराब तस्कर की गोपनीय सुचना प्राप्त हुई तथा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक एवं एस.डी.ओ.पी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मक्सी गोपाल सिंह चौहान द्वारा शराब के अवैध तस्कर को पकड़ने में बड़ी कामयाबी प्राप्त की है ।
दिनांक 10 दिसम्बर को शाजापुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सुचना मिली की एक कन्टेनर कमांक RJ 18 GA 7828 अवैध शराब के शाजापुर की ओर से आ रहा है । सुचना मिलने पर थाना प्रभारी मक्सी मय बल के न्यू सतनाम ढाबे नेशनल हाईवे मक्सी के पास पहुचकर अवैध शराब परिवहन को पकडने हेतु नाकाबंदी की तथा मुखबिर द्वारा बताये कंटेनर के अनुसार चैकिंग शुरू की गई । कुछ समय बाद शाजापुर की तरफ से मुखबिर सुचना के बताये अनुसार एक कंटेनर क्रमांक RJ 18 GA 7828 सामने से गुजरा , जिसका पिछा कर रोका कंटेनर के चालक को पुलिस द्वारा निचे उतार कर पुछताछ की गई । पुछताछ में चालक का नाम कमलेश पिता मेराराम निवासी जलोटा राजस्थान का होना पाया गया । कंटेनर में रखे माल के बारे में पुछताछ करने पर चालक द्वारा कभी कुछ कभी कुछ बताने लगा तथा कंटेनर में मशीनरी सामान होना बताया। कन्टेनर पूरी तरह से पैक था, जो संदिग्ध होने से मय पंचान व फोर्स के थाने लाया । थाने पर सील खोलने का पंचनामा बनाकर सील खोलकर देखते उसमें 480 पेटी अवैध शराब का होना पाया गया जिसकी किमत लगभग 47 लाख 40 हजार रूपये एवं एक कंटेनर जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपए कूल 67 लाख 40 हजार रुपए है । कार्यवाही उपरान्त माल जप्त कर थाना मक्सी में अपराध कमांक 484/22 धारा 34 (2) का कायम कर विवेचना में लिया गया ।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मक्सी गोपाल सिंह चौहान , उनि मेहरबान सिंह चौहान, सउनि अभिषेक दिक्षित प्रआर 187 रामेश्वर जाटव प्रआर . 05 मुकेश पटेल , प्र.आर. 192 शैलेंद्र आर . 221 चंद्रशेखर जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही । उक्त टीम को अधीक्षक महोदय शाजापुर द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की है ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |