गौ-शालाओं में अभी से भूसा संग्रहण की कार्रवाई शुरू करें- कलेक्टर श्री जैन

शाजापुर

कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज जिले में संचालित होने वाली निजी एवं शासकीय गौशालाओं के संचालकों की बैठक लेकर उन्हें अभी से गौशालाओं के लिए भूसा संग्रहण करने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि सभी संचालक ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को गौशालाओं के लिए भूसा दान देने के लिए प्रेरित करें। यदि दान में भूसा नहीं मिल रहा है तो गौशालाओं में भूसा क्रय करके रखें, ताकि वर्षा ऋतु में गौ-पशुधन को चारे की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। इस अवसर पर उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. ए.के. सिंह, सिविल सर्जन पशु चिकित्सा डॉ. एसके श्रीवास्तव, उपसंचालक कृषि श्री केएस यादव, उपसंचालक उद्यानिकी श्री मनीष चौहान, उप अधीक्षक पुलिस श्रीमती दीपा डोडवे, पशु चिकित्सक डॉ. लता घनघोरिया एवं डॉ. रितिका सिंह, दुग्ध संघ से श्री किशोर पाटीदार एवं श्री मुकेश कारपेंटर, कृषि उपज मंडी से श्री अशोक जोशी, श्री कृष्णकांत कराड़ा सहित शासकीय एवं निजी गौशालाओं के संचालक उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री जैन ने गौशाला संचालकों से कहा कि गौशालाओं में आमदनी बढ़ाने के लिए गौकाष्ठ तथा जैविक खाद आदि का बनाने का कार्य करें। कलेक्टर ने बताया कि जिन-जिन स्थलों पर गौशालाएं निर्मित हैं, वहां कि गोचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है। जिन गौशाला संचालकों से संचालन नहीं हो पा रहा है। उन गौशालाओं को अन्य समूहों को संचालित करने के लिए दें। गौशालाओं को समाज के सहयोग के बिना नहीं चलाया जा सकता है। गौशालाओं के संचालन में समाज का सहयोग प्राप्त करना होगा। इसके लिए पशु चिकित्सा विभाग ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्रामीणों को प्रेरित करें। कलेक्टर ने कस्टमहायरिंग सेंटर में भूसा बनाने की मशीन रखने के लिए कहा। कलेक्टर ने पशु चिकित्सा विभाग को निर्देश दिये कि गौशाला संचालकों को पशु चारा उत्पादन के लिए प्रशिक्षण दें। इस मौके पर गौशाला संचालकों ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

बैठक में उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. सिंह ने अवगत कराया कि राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री गौ-सेवा योजना के तहत जिले की शासकीय तौर पर संचालित होने वाली 26 गौशालाओं में से 22 गौशालाओं के लिए माह सितंबर एवं अक्टूबर की चारा भूसा की राशि कुल 21 लाख 47 हजार 360 रूपये का वितरण किया जा रहा है। इसी तरह इन गौशालाओं में सुदाना प्रदाय के लिए उज्जैन दुग्ध संघ को 7 लाख 2 हजार 900 रूपये प्रदान किया जा रहे हैं। इस प्रकार कुल 22 गौशालाओं के लिए 28 लाख 50 हजार 260 रूपये प्रदान किये जा रहे हैं। इसी तरह अशासकीय रूप से संचालित होने वाली 22 में से 20 पंजीकृत गौ-शालाओं के लिए चारा-भूसा संग्रहण करने के लिए 27 लाख 68 हजार 75 रूपये प्रदान किया जा रहे हैं। 2 गौशालाओं भागवत गौशाला सेमलीधाम तथा गौसेवा समिति बोल्दा द्वारा राशि नहीं ली जा रही है।
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur
Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |