अड़ीबाजी कर पैसों की मांग करने वाले आरोपियों के विरूद्ध नरसिंहगढ पुलिस ने की कड़ी कार्यवाही

राजगढ़ पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार ही असामाजिक तत्वों पर एवं अपराधी गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले लोगों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया जाता है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद एवं एसडीओपी श्री भारतेन्दु शर्मा के मार्गदर्शन में थाना नरसिहंगढ के थाना प्रभारी एवं उनकी टीम द्वारा अड़ी बाजी कर पैसों की मांग करने वाले आरोपीयों किया गिरफ्तार
फरियादी जावेद खान निवासी लेन मोहल्ला नरसिहंगढ ने बताया की दिनांक 05.11.22 के शाम करीबन 8.00 बजे खेत से घर आ रहा था तभी अर्जुन महल तालाब की पाल पर पप्पू कुशवाह व कैलाश कुशवाह निवासी बड़ा महादेव के मिले दोनो ने फरियादी का रास्ता रोककर बोले की हमें एक हजार रूपये दे हमें शराब पीना है फरियादी ने कहा की मेरे पास पैसे नही हैं तो दोनो फरियादी को माँ बहन की गंदी – गंदी गालिया देकर पप्पू कुशवाह ने फरियादी चाकू अड़ा दिया एवं कैलाश कुशवाह ने मुक्का मारा जिससे फरियादी के मुँह में चोट लगी फरियादी लिल्लाया तो आसापास से लोग वहा आ गये जिन्हे देख कर दोनो भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नरसिंगढ में अपराध क्रमांक 794/22 धारा 327, 341, 294, 34 भादवी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए थाना नरसिंहगढ की टीम द्वारा आऱोपी पप्पू कुशवाह व आऱोपी कैलाश कुशवाह भी विधिवत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया, दोनों ही आदतन अपराधी हैं जिनके विरुद्ध थानों में और भी मारपीट, धमकी देना, चोरी संबंधी मामले पंजीबद्ध हैं।
उक्त कार्यवाही में थाना नरसिंहगढ के थाना प्रभारी निरी, अवधेश सिहं तोमर, प्रआर. रूपराम बंशकार, आऱ. केशव सिहं, आऱ. मनोज परिहार, आऱ. धर्मेन्द्र रघुवंशी, आऱ. सुनील मीणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |