मुख्यमंत्री श्री चौहान एक्शन मोड में : मंडला जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण सिविल सर्जन को किया मौके पर निलंबित भोपाल से पुन: जाँच दल जायेगा अस्पताल

भोपाल से कायाकल्प अभियान में कितनी राशि और उपकरण मिले हैं, उसका क्या उपयोग किया गया। पैथालॉजी टेस्ट प्रतिदिन कितने हो रहे हैं। डायलेसिस मशीन कैसे काम कर रही है, दवाओं की उपलब्धता क्या है और एम्बुलेंस की व्यवस्था क्या है, इसका लाभ कैसे लोगों को मिलता है… कुछ इस प्रकार के प्रश्न मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंडला जिला चिकित्सालय के औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन से किये। उन्होंने चिकित्सालय में उपचाररत भर्ती मरीजों की व्यवस्था का जायजा लिया और पैथालॉजी लेब का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. कृपाराम शाक्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

अस्पताल की व्यवस्थाएँ सुधारें, विशेष टीम करेगी दौरा

मुख्यमंत्री ने कलेक्टर हर्षिका सिंह को निर्देशित किया कि जिला चिकित्सालय की मूलभूत व्यवस्थाएँ सुधारें। मुख्यमंत्री ने चिकित्सालय में दवाइयों की उपलब्धता, स्टोर रूम की व्यवस्था तथा अभिलेखों की जांच भी की। श्री चौहान ने निर्देशित किया कि जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं की पुनः जांच करने के लिए भोपाल से विशेष टीम मंडला का दौरा करेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिला चिकित्सालय के अलग-अलग वार्डों एवं व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जिला चिकित्सालय के लिए राज्य स्तर से भेजे गए स्वास्थ्य एवं जांच उपकरणों के इन्स्टॉलेशन की जानकारी भी मांगी।

छात्रावास अधीक्षक को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जनजातीय बालिका एवं सीनियर बालिका छात्रावास का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने छात्रावासमें भोजन कक्ष, शयन कक्ष, शौचालय, पेयजल, अध्ययन कक्ष और परिसर में साफ-सफाई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की। मुख्यमंत्री ने छात्रावास की सारी व्यवस्थाएँ सुचारू संचालित होने और अच्छा कार्य करने पर हॉस्टल अधीक्षक प्रभा गुमास्ते को सम्मानित किया।

कर्मठ अधिकारी-कर्मचारी को किया सम्मानित

मंडला में आक्समिक दौरे के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान का अलग-अलग रूप देखने को मिला। उन्होंने जहाँ एक ओर लापरवाह अधिकारियों को मौके पर ही सबक सिखाया। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन के कर्मठ अधिकारियों का सम्मान भी किया। कन्या छात्रावासों के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को पुष्प-गुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने अधिकारियों को उनकी कर्त्तव्यनिष्ठा के लिए बधाई दी और पीठ थपथपाई। मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस.एस. मरावी, कार्यपालन यंत्री पीआईयू श्री जी.पी. पटले और वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री अखिलेश नेटी को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने एसडीएम बिछिया सुश्री सुलेखा उईके, नायब तहसीलदार बिछिया सुश्री शीतल चंद्रवंशी, एआरसीएस श्री राजेश उईके, उप निरीक्षक नक्सल शाखा श्री उपेन्द्र दुबे के कार्यों की सराहना कर शुभकामनाएँ दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |