“एक जिला एक उत्पाद- प्याज” के उत्पादन और गुणवत्ता बढ़ाने के संबंध में बैठक

“एक जिला एक उत्पाद- प्याज” के उत्पादन और गुणवत्ता बढ़ाने के संबंध में बैठक
—शाजापुर-
“एक जिला एक उत्पाद- प्याज” की उत्पादकता एवं गुणवत्ता बढ़ाने के लिए उन्नत किस्मों को बढ़ावा देने के संबंध में कार्य योजना एव रणनीति तैयार करने के लिए कलेक्टर श्री दिनेश जैन की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।

बैठक में उप संचालक उद्यान श्री मनीष चौहान द्वारा आगामी कार्ययोजना एव रणनीति पर विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही योजना का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। उप संचालक उद्यान द्वारा जिले के प्याज की ब्रांडिंग एव “लोगो” तैयार करने की जानकारी भी दी गई। इससे जिले के प्याज को अपनी पहचान मिलेगी ओर कृषको को अपनी फसल का ब्रांड एव उचित दाम प्राप्त होगा।

कलेक्टर ने प्याज फसल की गिरदावरी कराने, उन्नत बीज का उपयोग व्यवस्था, प्रतिदिन प्याज फसल के मंडी भाव आदि के सम्बंध में निर्देश दिये तथा जल्दी से जल्द डेडलाइन जारी कर कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा।
——
फसलों के विविधिकरण के लिए बैठक संपन्न
——
फसलों के विविधिकरण के लिए कलेक्टर श्री दिनेश जैन की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि श्री केएस यादव ने फसलों के विविधिकरण की जानकारी देते हुए बताया कि रबी फसल में जिले में विविधिकरण कर प्रयोग हो रहा है, खरीफ फसल में इसकी आवश्यकता अधिक है। कलेक्टर ने इसके लिए डाटाबेस सही करने एवं आधारभूत स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता बताई।

इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. जीआर अम्बावतिया, ई-गवर्नेंस मैनेजर श्री बिरमसिंह सोंधिया, जिला प्रबंधक कृषि सुश्री सुषमा परमार, उद्योग प्रभारी महाप्रबंधक श्रीमती मेघा सुमन, उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. ए.के सिंह, सहायक संचालक मत्स्य श्री चन्द्रकांत भिसे, मंडी सचिव श्री जोशी, वन विभाग से रेंज अधिकारी भी उपस्थित थे।
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |