सीएम शिवराज सिंह चौहान आएंगे शाजापुर, कलेक्टर एसपी ने सभा स्थल का निरीक्षण किया

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के 21 दिसम्बर 2022 को शाजापुर जिले के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए कार्यक्रम के आयोजन के स्थल चयन के लिए कलेक्टर श्री दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने आज बापू की कुटिया स्थित मैदान का निरीक्षण किया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम आयोजन के लिए संबंधित भू-स्वामी से अनुमति प्राप्त कर तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि उज्जैन संभाग के सभी जिलों के लिए शाजापुर में 21 दिसम्बर 2022 को मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत हितलाभ वितरण समारोह का आयोजन प्रस्तावित है। समारोह में संभाग के हितग्राहियों की उपस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए आयोजन की तैयारी करने के निर्देश कलेक्टर ने दिये।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण श्री रविन्द्र कुमार वर्मा व पीआईयू श्री कोमल चन्द्र भूतड़ा, तहसीलदार श्री सुनील जायसवाल, सीएमओ श्री राकेश चौहान, टीआई श्री अवधेश शेषा व ट्रेफिक टीआई श्री के.के. चौबे भी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |