Video शुजालपुर में पुलिस ने निकाला मनचले का जुलूस , रोड पर लगवाई उठक बैठक

शुजालपुर के प्रेम नगर चौराहा के समीप स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के आसपास छात्राओं के साथ छेड़छाड़ व फब्तियां कसने वाले युवकों की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़ा और उसका जुलूस निकाल दिया।
जानकारी के अनुसार मंडी के कन्या शाला विद्यालय की छात्राओं ने इस संबंध में पुलिस को बताया था कि उनके विद्यालय के आसपास मनचले युवक राह चलते छात्राओं पर फब्तियां कसते और परेशान करते हैं। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए स्कूल के पास से ग्राम भीलखेड़ा, थाना कालापीपल निवासी देवराज बामनिया को पकड़ा। उसके पास से धारदार हथियार भी मिला। पुलिस ने आरोपी की पिटाई करते हुए सड़क पर उससे उठक बैठक लगवाई और उसका सांकेतिक जुलूस निकालकर न्यायालय तक पहुंचाया। इस घटना के बाद पुलिस ने कन्या शाला विद्यालय की अन्य छात्राओं के बीच संवाद कार्यक्रम रखते हुए सभी छात्राओं को कहा कि किसी भी स्थिति में छात्राएं पुलिस की मदद लेने के लिए स्वतंत्र है और मदद लेने वाली छात्राओं का नाम हमेशा गोपनीय रखा जाता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |