31 मार्च तक विशेष अभियान चलाकर जिले के बच्चों को कुपोषण से मुक्त करें – कलेक्टर श्री जैन — बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला में कलेक्टर ने कहा

शाजापुर

महिला एवं बाल विकास विभाग की सभी पर्यवेक्षक विशेष अभियान चलाकर 31 मार्च 2023 तक जिले के बच्चों को कुपोषण से मुक्त करें। यह बात कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला में संबोधित करते हुए कही।

कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि वर्तमान में मो. बड़ोदिया क्षेत्र में कुपोषण ज्यादा है, इसके लिए यहां विशेष ध्यान देना होगा। कलेक्टर ने कहा कि सभी पर्यवेक्षक देखें कि बच्चों का पोषण ठीक हो रहा है या नहीं, बच्चें क्यों कुपोषित हो रहे हैं। कुपोषण दूर करने के लिए अगले 6 माह विशेष प्रयास करें। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी पर्यवेक्षक तय करें कि जिले में कोई भी बच्चा कुपोषित नहीं रहे। इस मौके पर कलेक्टर ने अडाप्ट इन आंगनवाड़ी कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी सुपरवाईजर्स ग्रामीण क्षेत्र में गांव के प्रमुख लोगों, व्यवसायियों आदि को आंगनवाड़ियों को गोद लेने के लिए प्रेरित करें। जिन ग्रामों में निजी भवनों में आंगनवाड़ी केन्द्र संचालित हो रहे हैं, वहां के लिए ग्राम पंचायतों के माध्यम से आंगनवाड़ी केन्द्र भवन के लिए भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव भिजवाएं। साथ ही निजी भवनों में चल रही आंगनवाड़ियों को ग्राम में रिक्त शासकीय भवनों में संचालित कराएं। उन्होंने पर्यवेक्षकों से भी कहा कि जिस सेक्टर में पदस्थापना है, वहां कार्यालय शुरू करें। कार्यालय के लिए किसी भी शासकीय भवन में एक कक्ष प्राप्त करने के‍ लिए प्रस्ताव भेजें। इस मौके पर कलेक्टर ने टीकाकरण एवं महिला स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा भी की। कलेक्टर ने गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बच्चों की जानकारी प्राप्त कर उनका उपचार आरबीएसके से कराने के लिए कहा।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के मुनाफे पर टिकी निगाहें     |     Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ ‘विक्रम संवत 2083’! क्या है ‘रौद्र संवत्सर’ और क्यों डरा रहा है इसका नाम? जानें आपकी राशि पर प्रभाव     |     Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद सा चमकेगा चेहरा     |     India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए बना ‘मास्टर प्लान’     |     Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट     |     President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग     |     Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम     |     Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी     |     Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |