कलेक्ट्रेट में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों से क्या कहा देखें खबर

शाजापुर, 21 नवम्बर 2022/ नगरीय निकाय प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की प्रतीक्षा सूची का दीवार पर लेखन कर प्रदर्शित करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने प्रधानमंत्री आवास योजना विशेष रूप से शहरी क्षेत्र के लिये प्रतिक्षा सूची का प्रदर्शन कराने के निर्देश दिये। साथ ही कलेक्टर ने कहा कि नगरीय निकाय प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य देखने वाले लिपिकीय वर्ग के कर्मचारी को बार-बार बदलते रहें। ग्रामीण क्षेत्रो में भी जनपद पंचायत प्रतिक्षा सूची का ग्राम पंचायतों की दीवारों पर स्थाई रूप से लेखन कराये। इस अवसर पर कलेक्टर ने गुलाना ग्राम पंचायत को नगर परिषद, मक्सी को तहसील बनाने, गुलाना को अनुविभाग बनाने, की मांग का परीक्षण कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। साथ ही कलेक्टर ने सीएम राईज विद्यालयों के नामकरण के लिये भी प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के लिये कहा। इस मौके पर उर्वरकों के वितरण की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने लायसेंसी धारी उर्वरक विक्रेताओं के सत्यापन करने के निर्देश दिये। साथ ही 100 ग्रामों को प्राकृतिक कृषि के लिये प्रोत्साहित करने के लिये कलेक्टर ने निर्देश दिये। इस मौके पर श्रम विभाग के अधिकारी को संबल में लंबित पात्रता के सत्यापन का कार्य दिसम्बर अंत तक समाप्त करने के लिये कहा। साथ ही कलेक्टर ने प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के लक्ष्य की पूर्ति के लिय हम्मालों को इस योजना से जोड़ने के लिय कहा। महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की लक्ष्य पूर्ति करने एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक सुझाव देने के निर्देश दिये। नगरपालिका शाजापुर विस्तार का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के लिये कलेक्टर ने सीएमओ को निर्देश दिये। साथ ही शहर के बस स्टैंड, डिपो, अस्पताल, बेरछा रोड, नई सड़क आदि क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने की मुहिम लगातार चलाने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। कलेक्‍टर ने अनुविभागीय अधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को पुलिस की सहायता से अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई करने के लिये कहा। जिला शिक्षा अधिकारी को कलेक्टर ने निर्देश दिये कि 75 ग्रामों में ग्रामीणजनों को योग सीखाने का अभियान पुन: शुरू करें। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि जिले में 840 क्षय रोग के मरीज हैं, इनके लिये सभी अधिकारी निक्षय मित्र बनकर इनके पोषण एवं उपचार के लिये आवश्यक सहायता उपलब्ध कराये।

रतनपुर के विकास के लिये 15 दिन में कार्य योजना तैयार करें

इस मौके पर पीआईयू कार्यपालन यंत्री श्री कोमल भूतड़ा ने बताया कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत जनपद पंचायत शाजापुर की ग्राम पंचायत सुन्दरसी के ग्राम रतनपुर का चयन किया गया है। इस ग्राम में शिक्षा, बिजली- पानी, कृषि-गोबर गैस प्लांट, इंटरनेट आदि की व्यवस्था करने के संबंध में अवगत कराया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को ग्राम का भ्रमण कर 15 दिन में योजना तैयार करने के निर्देश दिये।

24 नवम्बर को 4 ग्रामों में ऊर्जा साक्षरता अभियान

जिला कोषालय अधिकारी एवं ऊर्जा साक्षरता अभियान नोडल श्री जीएल गुवाटिया ने बताया कि 24 नवम्बर को बेरछा, गुलाना, मो.बड़ोदिया एवं झोकर में ऊर्जा साक्षरता के लिये विशेष अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर ने अभियान में 2-2 हजार लोगों के पंजीयन करने का लक्ष्य दिया है।

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसम्बर को डोनेशन के लिये विशेष अभियान

कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने बताया कि जिले में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसम्बर को डोनेशन के लिये विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दिन सेना के जवानो के लिये 5 हजार से अधिक लोगों से कम से कम 100 रूपये प्रति व्यक्ति के मान से डोनेशन एकत्रित किया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |